शहर के 12 स्थलों पर 11.50 करोड़ की लागत से लगेगी बड़ी स्क्रीन
पटना स्मार्ट सिटी 12 स्थलों पर 11.50 करोड़ की लागत से 20 फीट चौड़ी एलईडी स्क्रीन स्थापित करेगा। यह पहली बार है जब पटना में इतनी बड़ी स्क्रीन लगेगी, जिससे सरकारी योजनाओं और परिवहन की जानकारी दी जाएगी।...

शहर के 12 स्थलों पर 11.50 करोड़ की लागत से बड़ी स्क्रीन लगायी जायेंगी। पटना स्मार्ट सिटी की ओर से 12 प्रमुख स्थलों पर औसतन 20 फीट चौड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। पटना में पहली बार इतनी बड़ी स्क्रीन लगायी जाएगी। स्मार्ट सिटी की टीम 12 स्थलों का चयन करने में जुटी है। वैसे स्थल का चयन किया जाएगा, जहां अधिक से अधिक लोगों को संदेश दिया जा सके। स्क्रीन की न्यूनतम चौड़ाई 16 फीट होगी है जबकि अधिकतम 22 फीट की होगी। बड़ी से विजुअल मैसेजिंग डिस्प्ले स्क्रीन पर सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। लोगों को परिवहन और नगर व्यवस्था के बारे में जानकारी मिलेगी।
साथ ही पटना स्मार्ट सिटी स्क्रीन का उपयोग विज्ञापन के लिए भी करेगा, जिससे पटना स्मार्ट सिटी को राजस्व भी मिलेगा। पटना स्मार्ट सिटी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। ऐसे में आपने संसाधनों से राजस्व अर्जित करने के लिए शहर के अत्याधुनिक तकनीक वाला स्क्रीन लगाने जा रहा है। पटना स्मार्ट सिटी इसके लिए करीब 11.50 करोड़ खर्च करेगा। एलईडी स्क्रीन के लगने से जहां शहर की आधुनिकता बढ़ेगी तो वहीं दूसरी तरफ डिजिटल रूप में विज्ञापन करने की सुविधा देने वाला पटना सूबे का पहला शहर बन जाएगा। अगले 10 दिनों में जगह का होगा चयन : पटना स्मार्ट सिटी की टीम अगले 10 दिनों में सभी 12 स्थलों का चयन कर लेगी। नेहरू पथ, अटल पथ, जेपी गंगा पथ, कंकड़बाग पुराना बाईपास वाले क्षेत्र पर फोकस रहेगा। शहर के इन सड़कों पर ही बड़ी स्क्रीन लगायी जाएगी। प्रत्येक क्षेत्र से दो स्थलों का चयन किया जाएगा। पटना स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक के स्तर पर 12 स्थलों का अंतिम रूप से चयन किया जाएगा। पटना स्मार्ट सिटी की ओर से छोटे-छोटे वीएमडी स्क्रीन पहले से 20 स्थलों पर लगायी गयी है। जिसके माध्यम से नगर निगम, सरकारी के विभिन्न विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। समय-समय पर जागरूकता संदेश भी चलाया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।