Tribute to Pandit Jawaharlal Nehru by Governor and Chief Minister on Death Anniversary राज्यपाल-सीएम ने पं. नेहरू को दी श्रद्धांजलि, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsTribute to Pandit Jawaharlal Nehru by Governor and Chief Minister on Death Anniversary

राज्यपाल-सीएम ने पं. नेहरू को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने नेहरू पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर शोक सलामी दी गई और...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाTue, 27 May 2025 06:47 PM
share Share
Follow Us on
राज्यपाल-सीएम ने पं.  नेहरू को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मंगलवार को उन्होंने पं. नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पुनाईचक स्थित नेहरू पार्क में पं. नेहरू की प्रतिमा स्थल पर पुण्यतिथि के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। वहां उन्हें शोक सलामी दी गयी और मौन धारण किया गया। इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद ने भी पं. नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।