बाबा साहेब की जयंती महादलित बस्ती में पखवारा के रूप में मनाई
रानीपतरा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के निर्देश पर बाबा साहेब भीमराव अंबेदकर की 135 वीं जयंती को महादलित बस्ती में पखवारा के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य महादलित...

रानीपतरा, संवाद सूत्र। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के निर्देश एवं सदर विधायक विजय कुमार खेमका के मार्गदर्शन में बाबा साहेब भीमराव अंबेदकर की 135 वीं जयंती को पखवारा के रूप में महादलित बस्ती में मनाई जा रही है जो 25 अप्रैल तक जारी रहेगा। डिमिया छत्रजान पंचायत के महादलित टोला में भाजपा ग्रामीण पश्चिम मण्डल अध्यक्ष पानो देवी के नेतृत्व में इसे मनाया गया। जिसमें वीरेन्द्र सिंह, सुकेश पाल, शैलेन्द्र साह, पंकज साह, धीरेन्द्र चौधरी, बिनोद मेहता, संतोष ऋषि, योगेन्द्र ऋषि, सुबोध ऋषि के साथ बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। सभी ने मिलकर टोला भ्रमण किया।भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महादलित समाज में शिक्षा के महत्व को बताना है। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर महादलित समाज से थे। उन्होंने सिर्फ शिक्षा के बदौलत खुद को इस योग्य बनाया कि आज पूरी दुनिया उन्हें बाबा साहेब के नाम से जानती है। उनके व्यक्तित्व को उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता उनकी जयंती को पखवाड़े के रूप में मना रहे हैं। सभी कार्यकर्ता टोले-मोहल्ले तक उनके विचारों को पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।