Cyber Police Arrests Rapist for Viral Video Blackmailing Woman महिला का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsCyber Police Arrests Rapist for Viral Video Blackmailing Woman

महिला का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

-फोटो:--11:पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो वायरल करने वाले दुष्कर्मी को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाThu, 17 April 2025 05:11 AM
share Share
Follow Us on
महिला का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो वायरल करने वाले दुष्कर्मी को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहनपुर थाना के लालगंज वासी सोनू कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवक ने महिला के साथ 22 नवंबर को जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान उसने चोरी- छिपे इसका वीडियो तैयार कर लिया। इस वीडियो के सहारे वह महिला को ब्लैक मेल करने लगा। बार- बार ब्लैक मेल किए जाने से परेशान महिला ने आरोपी की बात मानने से इंकार कर दिया। गुस्साए युवक ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस संबंध में महिला ने मंगलवार को साइबर थाना में गिरफ्तार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी। जिसके कुछ घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से वायरल वीडियो की पुष्टि कर ली है। साथ ही इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म से हटवा दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।