Global Warming Importance of Tree Plantation for Earth s Survival Says Dr Anil Kumar Gupta इस साल पांच हजार पौधे लगाने का लक्ष्य, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsGlobal Warming Importance of Tree Plantation for Earth s Survival Says Dr Anil Kumar Gupta

इस साल पांच हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रकृति की रक्षा से ही धरती को बचाया जा सकता है। आज पूरा विश्व जिस ग्लोबल वार्मिंग की चपेट में है उसपर बिना पौधरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाTue, 22 April 2025 02:24 AM
share Share
Follow Us on
इस साल पांच हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रकृति की रक्षा से ही धरती को बचाया जा सकता है। आज पूरा विश्व जिस ग्लोबल वार्मिंग की चपेट में है उसपर बिना पौधरोपण किए काबू पाना नामुमकिन है। मौसम में हो रहे इस असामान्य बदलाव का असर सीधे हमारे किसानों पर भी पड़ा है। जिससे हमारी खेती भी प्रभावित हो रही है। उक्त बातें पृथ्वी दिवस पर ग्रीन पूर्णिया के संस्थापक अध्यक्ष सह भाजपा नेता डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने कही है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमें एक बेहतर धरती देने का संकल्प लेना चाहिए। आज जो स्थिति है अगर हम उसके प्रति सजग नहीं हुए तो वह दिन दूर नहीं है जब धरती मां की कोख से अनाज का एक दाना उपजा पाना भी संभव नहीं रह जाएगा। ग्रीन पूर्णिया संस्थान ने बीते एक साल में 5 हजार से अधिक पौधे लगाए हैं। डॉ. गुप्ता ने बताया कि उनका लक्ष्य इस साल भी 5 हजार पौधे लगाने का है। डॉ. गुप्ता ने जिलेवासियों से भी पृथ्वी की रक्षा के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपील की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।