बारिश की खबरें....
हरदा बाजार में बारिश के बाद जलजमाव की समस्या हरदा, एक संवाददाता। सोमवार को बारिश से हरदा बाजार में जलजमाव की समस्या खड़ी हो गई है। जिससे यहां आने

हरदा, एक संवाददाता। सोमवार को बारिश से हरदा बाजार में जलजमाव की समस्या खड़ी हो गई है। जिससे यहां आने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हरदा सतकोदरिया मार्ग में नाला छह वर्ष से अधूरा पड़ा है। नाले की व्यवस्था नहीं रहने से सर्विस रोड हरदा कबैया मार्ग, सब्जी मंडी, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरदा, पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदा के प्रांगण में जलजमाव हो जाता है। जल निकासी के लिए विधायक, सांसद एवं जिला प्रशासन से कई बार शिकायत की गई मगर स्थिति जस की तस बनी हुई है। .............................. विधायक ने मक्का किसानों के हित में उठायी आवाज जलालगढ़, एक संवाददाता।
कसबा विधायक अफाक आलम ने कहा कि लगातार हो रही वर्षा से मक्का किसानों को काफी नुकसान हुआ है। अधिकांश मक्का पानी में भीग गया है। खेत में भी जलजमाव हो गया है। मक्का फसल की उचित कीमत नहीं मिल रही है। वहीं सरकार द्वारा मक्का फसल का कोई निर्धारित कीमत तय नहीं है। किसान हताश एवं परेशान हैं। मक्का फसल को सुखाने की कोई व्यवस्था नहीं है। दिन प्रतिदिन कीमत बढ़ने की जगह घटती जा रही है। विधायक ने किसानों को अशवासन दिया की वे मक्का की समस्या को विधानसभा में भी रखेंगे। विधायक ने कई गांव का दौरा कर किसानों की समस्याओं को सुनी। ................................. विद्यालय परिसर बारिश की पानी से लबालब 19purn32-मध्य विद्यालय देवधा में बारिश से पूरा परिसर लबालव, गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा प्रखंड के मल्हरिया पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय देवधा का पूरा परिसर पानी से लबालब हो गया है। रात से ही हो रही बारिश ने विद्यालय परिसर की सूरत ही बदल दी है। छोटे-छोटे बच्चों के अभिभावक ने बच्चों को विद्यालय जाने नहीं दिया। विद्यालय परिसर से जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं रहने के कारण समस्या बढ़ गई है। बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि अभी बारिश का मौसम आना बाकी है। कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाय ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हो। ........................... बेमौसम बारिश से मक्का किसान परेशान फोटो-19purn35-बारिश से पानी में डूबा मक्का। पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। बीते तीन दिनों से हो रही बेमौसम की बारिश मक्का किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। किसान मक्के की फसल को काटकर उसे दौनी करने की जुगाड़ में हैं लेकिन बीच-बीच में हो रही बारिश ने परेशान कर रखा है। तेज हवाओं के कारण मक्का के पौधे जमीन पर गिर गए हैं। खुले में रखा मक्का बारिश में भीग गया है। भीगने से मक्का सड़ने लगा है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। मक्का किसान हीरा चौहान, मो. हबीब, जितेंद्र कुमार यादव, मो. इनामुल, भवेश यादव, राजकुमार सिंह आदि ने बताया कि बेमौसम की बारिश से परेशानी बढ़ गयी है। यदि मक्के में बरसात का पानी लग जाता है तो मक्के का रंग काला पड़ जाता है। रंग खराब होने के कारण उसकी कीमत काफी कम हो जाती है। किसानों ने बताया कि मक्का कि बुआई के समय बीज नहीं मिलने पर महंगे दरों पर बीज खरीदकर खेती की। जिससे फसल पर काफी लागत आई है। बेमौसम बारिश ने मेहनत बर्बाद कर दिया है। अधिकतर किसानों ने बैंक से कर्ज लेकर खेती कर रहे हैं। अब वे कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित हैं। अब किसान सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। फसल बर्बादी से किसानों की आजीविका पर संकट आ गया है। ..................................... केनगर, एक संवाददाता। बारिश से केनगर प्रखंड क्षेत्र में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वही चम्पानगर नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल भी खोल दी। जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण कई इलाकों में पानी भर गया। नगर पंचायत की स्थिति नारकीय हो गई है। इस बारिश ने नगर की अधिकांश सड़कों की सूरत बिगाड़ कर रख दी है। सबसे ज्यादा असर मसुरिया पूर्व गांव की सीमा से सटे कचहरी बलुआ से केनगर तक जाने वाली सड़क का है। यहां नगर पंचायत चम्पानगर में प्रवेश करने के लिए प्रवेश द्वार अवस्थित है। उस प्रवेश द्वार से राहगीरों को दुर्गन्ध युक्त जमा पानी होकर गुजरना पड़ रहा है। इसके अलावा चम्पानगर बाजार की कच्ची सड़कें जलमग्न हो गईं। कई दुकानों में पानी प्रवेश करने की संभावना बनी हुई है। मसुरिया गांव के मंटू यादव, सूर्यानंद उर्फ टुटु यादव, सुरेश यादव, पंकज यादव, टिंकू कुमार यादव आदि ने बताया कि जल्द ही सड़क से जलजमाव की समस्या से निजात नहीं मिलेगी तो स्थानीय लोग आंदोलन पर उतार जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।