अपहृता के साथ आरोपी गिरफ्तार
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। केहाट थाना पुलिस ने अपहृता के साथ आरोपी को गिरफ्तार लिया है। आरोपी की पहचान सहरसा क
Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSat, 17 May 2025 12:28 AM

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। केहाट थाना पुलिस ने अपहृता के साथ आरोपी को गिरफ्तार लिया है। आरोपी की पहचान सहरसा के 52 वर्षीय संजीव कुमार के रूप में हुई है। वह पहले से शादी- शुदा है। आरोप है कि केहाट थाना क्षेत्र की 48 वर्षीय शादी- शुदा महिला का अपहरण कर लिया था। महिला के ससुराल वालों ने केहाट थाना बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। केहाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि महिला का कोर्ट में बयान करा लिया गया है। उसे ससुराल जाने दे दिया गया है। जबकि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।