Police Arrest Kidnapping Suspect in Bihar अपहरण कांड के फरार आरोपी गिरफ्तार, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsPolice Arrest Kidnapping Suspect in Bihar

अपहरण कांड के फरार आरोपी गिरफ्तार

बिहरा थाना पुलिस ने अपहरण मामले में फरार आरोपी मो. अफाक अंसारी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाSat, 10 May 2025 04:16 AM
share Share
Follow Us on
अपहरण कांड के फरार आरोपी गिरफ्तार

सत्तर कटैया। एक संवाददाता। बिहरा थाना पुलिस ने अपहरण कांड में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर संतोष कुमार निराला ने बताया कि पुलिस ने मधेपुरा जिला के गम्हरिया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर मो. अफाक अंसारी उर्फ अफाक मियां को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अफाक मियां अपहरण कांड का एक आरोपी था जिसकी पुलिस को तलाश थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुये गम्हरिया थाना पुलिस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक पुछताछ के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।