55 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा प्रमंडलीय खेल परिसर
सहरसा में प्रमंडलीय खेल परिसर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें लगभग 55 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह परिसर सभी प्रकार के खेलों के लिए सुविधाएं प्रदान करेगा और खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए भटकने नहीं पड़ेगा।...

सहरसा, नगर संवाददाता। जिला मुख्यालय में प्रमंडलीय खेल परिसर का निर्माण कराया जाएगा। प्रमंडलीय खेल स्टेडियम को खेलगांव की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब 55 करोड़ रूपये की राशि खर्च होगी। जिसके लिए भवन निर्माण विभाग के द्वारा निविदा की प्रकिया शुरू कर दिया गया। इसका निर्माण डेढ़ साल मे पूरा होगा। सहरसा हीं नहीं कोसी क्षेत्र में खेल और खिलाड़ियों के लिए प्रमंडलीय खेल परिसर बहुत बड़ी सौगात है। इसका फायदा तीनों जिलो के खेल और खिलाड़ियों को होगी।बीते जनवरी महीने में हीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान इसकी घोषणा किया था। जिसके लिए पहले रकिया मे जगह देखा गया था।
लेकिन इसका निर्माण जिला मुख्यालय में हीं होना है। इसलिए इसका निर्माण जय प्रकाश उद्यान समीप स्थित सहरसा स्टेडियम में हीं किया जाएगा।जहां पहले से ही खेल भवन, इंडोर स्टेडियम आदि बना हुआ है।मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा, जिसमें सभी प्रकार के खेलों की सुविधाएं होंगी। प्रमंडलीय खेल स्टेडियम के लिए सहरसा स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम और खेल भवन को विकसित किया जाएगा।फिलहाल सहरसा स्टेडियम करीब 12-13 एकड़ में बना हुआ है। खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए नहीं पड़ेगा भटकना: खेल परिसर में हर तरह के खेल की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।इसके बनने से खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। खेल को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सहरसा में प्रमंडल स्तरीय खेल परिसर निर्माण की घोषणा प्रगति यात्रा के दौरान की थी। स्वीमिंग पुल सहित कई खेल की सुविधा : प्रमंडल स्तरीय खेल परिसर में स्वीमिंग पुल बनाया जाएगा। इसके साथ छह लेन टैक, लॉन टेनिस सहित अन्य खेल के लिए सभी खेल पिच सहित अलग अलग चेन्जिंग रूम, शौचालय, शुद्ध पेयजल सहित अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा। कई खेलों की सुविधा प्रमंडलीय खेल स्टेडियम में कई खेलों के लिए सुविधा होगी। जिसमें मुख्य रूप से एथलेटिक्स, भारोत्तोलन खो-खो, कबड्डी, योगा, वॉलीबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन, वुशु, शतरंज, फुटबॉल, ताइक्वांडो, क्रिकेट, हैंडबॉल, रग्बी एवं बॉक्सिंग आदि शामिल है।इसके अलावे स्विमिंग पुल, सिंथेटिक ग्राउंड, टर्फ ग्राउंड, फुटबॉल ग्राउंड और अन्य आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी।प्रमंडलीय खेल स्टेडियम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ट्रेनिंग की भी व्यवस्था होगी।इसका फायदा कोसी प्रमंडल के तीनों जिलों को होगा। कहते हैं खेल पदाधिकारी :खेल पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रमंडलीय मुख्यालय में खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाना है।विभाग द्वारा 15-20 एकड़ जमीन चयन करने के लिए कहा गया था। प्रमंडलीय स्टेडियम में कोसी प्रमंडल प्रमंडल के तीनों जिलों के खेल और खिलाड़ियों के लिए सभी समुचित व्यवस्था होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।