Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsBeloved Doctor Dr Vijay Singh Passes Away Leaving Community in Mourning
डाक्टर के निधन से शोक की लहर
विद्यापतिनगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विजय सिंह का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने लोगों को निशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान की और क्षेत्र में कुशल व्यवहार के लिए जाने जाते थे। कैंसर से जूझ रहे...
Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरMon, 14 April 2025 01:12 AM

विद्यापतिनगर। प्रखंड क्षेत्र के लोगों को अपनी चिकित्सा-सेवा से प्रभावित करने वाले व्यवहार कुशल चिकित्सक वृंदावन निवासी डॉ. विजय सिंह की शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। जिससे छेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ. विजय सिंह कुशल व्यवहार तथा अभावग्रस्त लोगों को निशुल्क चिकित्सा के लिए जाने जाते थे। वह गत छ: माह से कैंसर बीमारी के कारण अस्वस्थ चल रहे थे। रविवार को उनके पार्थिव शरीर को अयोध्या घाट के गंगा नदी किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पुत्र राजू सिंह ने मुख अग्नि दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।