Bride Murdered Over Bullet Demand FIR Registered in Kusayia Village एक बुलेट के कारण नई नवेली दुल्हन की हुई हत्या, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsBride Murdered Over Bullet Demand FIR Registered in Kusayia Village

एक बुलेट के कारण नई नवेली दुल्हन की हुई हत्या

कुसैया गांव में एक नई नवेली दुल्हन मनीषा कुमारी की हत्या महज एक बुलेट की मांग को लेकर की गई। उसके पति कमलेश कुमार ने शादी के बाद बुलेट की मांग की, जिसे लेकर ससुराल वालों ने मनीषा के साथ मारपीट की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरMon, 14 April 2025 06:26 PM
share Share
Follow Us on
एक बुलेट के कारण नई नवेली दुल्हन की हुई हत्या

वारिसनगर। थाना क्षेत्र के कुसैया गांव में महज एक बुलेट के कारण नई नवेली दुल्हन की हत्या किये जाने की प्राथमिकी वरीय पदाधिकारी के आदेश पर थाना में शनिवार को दर्ज की गईं। कल्याणपुर थाने के बाक़ीपुर निवासी संगीता देवी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि उसकी पुत्री मनीषा कुमारी की शादी दिसंबर 22 में कुसैया निवासी कमलेश कुमार से बड़ी धूमधाम से हुई थी। शादी के समय मांगी गईं सभी उपहार उसे मन मुताबिक दिया गया। शादी के कुछ ही दिनों के बाद पति कमलेश कुमार एक बुलेट की मांग करने लगा। मेरी पुत्री मनीषा कुछ मजबूरी बताते हुऐ टाल मटोल की तो लड़की की सास सरिता देवी, उमाशंकर राय, देवर गोलू कुमार एवं नंनद अर्चना कुमारी ने सभी मेरी पुत्री के साथ मारपीट कर बंद कर देता था। घटना की जानकारी सुनकर मेरे पति मनोज कुमार राय पुत्री से मिलने जाते थे तो न मिलने देता था न ही विदागरी करता था। इस बीच मेरी पुत्री को एक बेटी भी हुई। इसी बीच फिर मारपीट की बात सुनकर जब मेरा पुत्र राहुल अपने दो संबंधियों के साथ बहन के ससुराल पहुंचा। वहीं उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए लेकर समस्तीपुर ले गया जहां उसकी मौत हो गई। इधर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले कि छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोपी के घर पर छापेमारी की गईं सभी फरार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।