भाई के हत्यारोपी को किया गिरफ्तार
सिंघिया के माहे गांव में परिवारिक विवाद के चलते भाई मनोज साहू को पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार किया। 30 दिसंबर को ओपी साहू के पुत्र पीतांबर साहू की हत्या के बाद उसके ससुर ने कई लोगों पर आरोप...
Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSun, 23 March 2025 11:55 PM

सिंघिया। माहे गांव में परिवारिक विवाद को लेकर भाई की हत्या कर शव को गायब करने के मामले का मुख्य आरोपी भाई मनोज साहू को पुलिस ने शनिवार की राते गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजकिशोर राम ने बताया कि 30 दिसंबर की रात ओपी साहू के पुत्र पीतांबर साहू की हत्या हो गई थी। जिस मामले में उसके ससुर बेगूसराय के विजय साहू ने थाने में भाई तथा पिता समेत कई लोगों को आरोपित किया था। जिसमें मनोज फरार चल रहा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।