National Lok Adalat Scheduled on March 8 in Rosera Legal Authorities Collaborate for Success सुलहनीय वादों को चिह्नित कर नोटिस तामिला कराएं : एडीजे, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsNational Lok Adalat Scheduled on March 8 in Rosera Legal Authorities Collaborate for Success

सुलहनीय वादों को चिह्नित कर नोटिस तामिला कराएं : एडीजे

रोसड़ा में 8 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। एडीजे अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें न्यायिक अधिकारियों ने भाग लिया। एडीजे ने सुलहनीय वादों की पहचान करने...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरThu, 13 Feb 2025 01:14 AM
share Share
Follow Us on
सुलहनीय वादों को चिह्नित कर नोटिस तामिला कराएं : एडीजे

रोसड़ा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार आगामी 8 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत आयोजन को सफल बनाने के लिए बुधवार को एडीजे प्रथम सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में की गई। इसमें व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने भाग लिया। संबोधित करते हुए एडीजे ने कहा कि अधिक से अधिक सुलहनीय वाद को चिन्हित कर उभय पक्ष को शीघ्र नोटिस तामिला कराया जाए ताकि अधिक से अधिक मामलों का निपटारा हो सके। न्यायिक पदाधिकारी से अपने-अपने न्यायालय में प्री-सीटिंग कराकर पक्षकारों को सुलह के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। बैठक में एडीजे द्वितीय उमेश कुमार, न्यायिक पदाधिकारी श्याम नाथ साह, जय प्रकाश किस्कू, सिकन्दर पासवान, सौरव कुमार, कुंवर वीरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र कुमार ने भाग लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।