Vinod Chaudhary Honors Newly Appointed Members of RALOMO Party in Tajpur नए पदधारकों व बीस सूत्री सदस्यों को किया सम्मानित, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsVinod Chaudhary Honors Newly Appointed Members of RALOMO Party in Tajpur

नए पदधारकों व बीस सूत्री सदस्यों को किया सम्मानित

ताजपुर में रालोमो जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी ने पार्टी के नए प्रखंड अध्यक्षों अमरजीत कुमार और अनिल सिंह कुशवाहा को सम्मानित किया। सफ़दर इमाम ने मो बशीर को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरMon, 14 April 2025 10:05 PM
share Share
Follow Us on
नए पदधारकों व बीस सूत्री सदस्यों को किया सम्मानित

ताजपुर। रालोमो जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद ने एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के ताजपुर एवं मोरवा के प्रखंड अध्यक्ष क्रमश: अमरजीत कुमार एवं अनिल सिंह कुशवाहा को प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्य बनाए जाने पर राज्य एवं जिला के वरीय पदाधिकारियों क़ो साधुवाद दिया तथा नवमनोनीत सदस्यों क़ो सम्मानित किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय लोक मोर्चा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सफ़दर इमाम द्वारा जिला सचिव मो बशीर क़ो राष्ट्रीय लोक मोर्चा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का मनोनयन पत्र दिए जाने पर बधाई दी। कहा कि पार्टी क़ो मो बशीर जैसे नौजवान एवं ऊर्जावान जिलाध्यक्ष मिलने से पार्टी जिले में और मज़बूत होगी। मौक़े पर पूर्व जिलापार्षद विभा देवी, प्रदेश महासचिव देवनारायण सिंह, डॉ दिलीप कुमार चौधरी जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, ओमप्रकाश, रामानंद सिंह, सरोज कुमार, रविंद्र दास, मनोरंजन सिंह, अंशु कुमारी, सुनैना देवी, सीता देवी, कौशल देवी, फूलपरी, सुंदरी देवी, महावीर राम, हेमंत राम, अहमद रजा, मो रहमत, ए राजा, चंद्रशेखर राय, मो मुन्तज़िर, मो फैसल, आदित्य कुमार, मो दानिश, रणधीर कुमार राय, अभिषेक कुमार, मो वसीम, संजय कुमार राम, शिवनन्दन राम, भरत पासवान, रामबरण चौधरी, अशर्फी पासवान, आत्माराम सिंह, ध्रुवज्योति पाण्डेय, माधव चौबे, सुबोध चौधरी, संजीव कुमार राम, ब्रजकिशोर शर्मा, अमरजीत कुमार, लाला प्रसाद सिंह, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, सावन कुमार वर्मा आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।