Young Man Found Dead in Pusa Investigation Underway बगीचे में मिली युवक का शव, हत्या की आशंका, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsYoung Man Found Dead in Pusa Investigation Underway

बगीचे में मिली युवक का शव, हत्या की आशंका

पूसा थाना क्षेत्र के मोरसंड सीमा के निकट एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान महेश्वर राम के पुत्र गौतम कुमार (27) के रूप में हुई है। युवक रात 8 बजे स्टेशन जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके पिता...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSat, 26 April 2025 12:02 AM
share Share
Follow Us on
बगीचे में मिली युवक का शव, हत्या की आशंका

पूसा,निज संवाददाता। पूसा थाना क्षेत्र के मोरसंड सीमा के निकट एक बागीचा से युवक का शव शुक्रवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया है। मौजूद लोगों के अनुसार मृतक की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के पचरूखी गांव निवासी महेश्वर राम के पुत्र गौतम कुमार(27) के रूप में की गई है। खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गये। सूचना पर पूसा व कर्पूरीग्राम थाना पुलिस व एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। इस दौरान पंचनामा तैयार कर पूसा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है। मौके पर युवक के पिता ने बताया कि वह रात में करीब 8 बजे टिकट लेने के लिए स्टेशन जाने की बात कह कर घर से निकला था। बाद में करीब 9.30 बजे वह दुबारा फोन कर स्टेशन पर ही रात में रूकने व सुबह लौटने की जानकारी दी। लेकिन सुबह किसी ग्रामीण से शव होने की सूचना मिली। पिता ने युवक की गला दबाकर हत्या की आशंका जाहिर की है। इधर युवक की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं जोरो पर जारी है। जितनी मुंह उतनी बातें। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग की भी चर्चा जोरो पर है। इस संदर्भ में कई बार फोन करने के बाबजूद थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने फोन रिसिव नहीं किया। जिससे पक्ष नहीं लिया जा सका।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।