152 हज यात्रियों का हुआ वैक्सीनेशन
सासाराम, नगर संवाददाता। र को पूरा हो गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि वैक्सीनेशन हेतु 22 व 24 अप्रैल की तिथि
Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामThu, 24 April 2025 06:03 PM

सासाराम, नगर संवाददाता। हज 2025 के लिए 54 हज यात्री रोहतास से हज यात्रा पर जायेंगे। इन सभी हज यात्रियों का वैक्सीनेशन (टीकाकरण) कार्य गुरुवार को पूरा हो गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि वैक्सीनेशन हेतु 22 व 24 अप्रैल की तिथि निर्धारित थी। गुरूवार को सदर अस्पताल से 52 हज यात्रियों द्वारा वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूर्ण करा ली गई है। बताया कि शेष दो हज यात्री द्वारा दूरभाष पर बताया गया है कि मुम्बई में ही टीकाकरण करा लिया गया है। बताया कि निर्धारित तिथि पर सभी यात्री हज के लिए रवाना होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।