माहवारी को लेकर किशोरियों व महिलाओं को किया जागरूक
तिलौथू, हिन्दुस्तान टीम।तिलौथू, हिन्दुस्तान टीम। प्रखंड क्षेत्र की उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जागोडीह में मंगलवार को किशोरियों और महिलाओं को माहवारी स्वछता सप्ताह के तहत जागरूकता किया गया। स्वास्थ...

तिलौथू, हिन्दुस्तान टीम। प्रखंड क्षेत्र की उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जागोडीह में मंगलवार को किशोरियों और महिलाओं को माहवारी स्वछता सप्ताह के तहत जागरूकता किया गया। स्वास्थ प्रबंधक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देश के आलोक में किशोरियों व महिलाओं के बीच मासिक धर्म की समय-समय पर देखभाल, माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशिक्षण पदाधिकारी डॉ. आरकेपी साहू, जिला कार्यक्रम समन्वयक संजीव कुमार मधुकर, पिरामल स्वास्थ्य से रोजबीन नायक, पल्लवी जोशी, सीएचओ अश्विनी कुमार वर्मा, नेहा सिंह आदि थीं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर किया जनसंपर्क दावथ, एक संवाददाता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने दावथ बाजार के साथ प्रखंड क्षेत्र की कई गांवों में लोगों को निमंत्रण दिया। साथ ही सभा में आने का अनुरोध किया। कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद 30 मई को काराकाट विधानसभा क्षेत्र के बिक्रमगंज में भारत के प्रधानमंत्री का आगमन हो रहा है। बिक्रमगंज की धरती से वे जिला सहित बिहार की कई परियोजनाओं का शिलान्यास के साथ कई योजनाओं की सौगात देंगे। सभा स्थल पर आने वाले लोगों की तमाम प्रकार की व्यवस्था करने में कार्यकर्ता जुटे हैं। मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, प्रखंड महामंत्री विनोद सिंह,अनीश सिंह, बीस सूत्री सदस्य प्रियंका कुमारी, कोआथ नगर अध्यक्ष कमलेश चौधरी, अमरजीत ठाकुर आदि थे। प्रधानमंत्री के आगमन पर महिलाओं ने हाथों में रचाई मेहंदी शिवसागर, एक संवाददाता। यहां गिरधरिया मोड़ पर मंगलवार को पूर्व विधायक ललन पासवान ने 30 मई को आमंत्रण पत्र देकर लोगों से बिक्रमगंज चलने का अनुरोध किया। वहीं प्रधानमंत्री के आगमन पर महिलाओं के बीच सिंदूर दान व मेहंदी रस्म की अदायगी की गई। जिसमें नेताओं ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जवानों की वीरता की बखान की। कहा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री पहली बार 30 मई को बिक्रमगंज आ रहे हैं। वहीं चेनारी विधानसभा अंतर्गत गिरधरिया मोड़ पर हिंदू-मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने सांप्रदायिक सद्भाव की मिशाल पेश करते हुए हाथों में मेहंदी रचाई। एक-दूसरे की हाथों में मेहंदी से ऑपरेशन सिंदूर लिखा। कई महिलाओं ने कमल का फूल बनाकर प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय सेना के प्रति अपना आभार जताया। असगरी खातून, उत्तम देवी, शीला देवी, कौशल्या देवी आदि ने बतायी कि हमारे सैनिकों ने आतंकवादियों को सबक सिखाया है। जिन्होंने हमारी सिंदूर लूटने की कोशिश की थी। उसे हमारे पीएम ने मिट्टी में मिला दिया। अब जब हमारे बीच आ रहे हैं तो हम उनका मेहंदी रचाकर स्वागत कर रहे हैं। मौके पर दीपक चौबे, रवि रंजन, सत्यम कुमार, प्रखंड अध्यक्ष छोटे लाल सोनी,केशव सिंह, अखिलेश तिवारी, कामदेव सिंह,उत्तम देवी, सानिया परवीन, नूर परवीन आदि थीं। फोटो पीएम के कार्यक्रम में लोजपा कार्यकर्ताओं का रहेगा हुजूम आठ जून को आरा में लोजपा आर का होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम कैनाल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में नेताओं ने दी इसकी जानकारी डेहरी, एक संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं सहित समर्थक प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर तैयार हैं। उक्त बातें कैनाल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए लोजपा आर के प्रदेश प्रवक्ता रंजन सिंह वह प्रदेश महासचिव सब प्रवक्ता राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि पीएम 29 मई को ही बिहार की धरती पर आ रहे हैं। इसके अगले दिन 30 मई को बिक्रमगंज में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार और जिले की कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। लोजपा के नेता, कार्यकर्ता सहित एनडीए के लोग जबर्दस्त स्वागत की तैयारी में लगे हैं। उनके द्वारा प्रस्तावित एजेंडों की घोषणा की जाएगी। कहा कि यह रोहतास ही नहीं प्रदेश के लिए भी खुशी की बात है कि विकसित बिहार बनाने को लेकर प्रधानमंत्री रोहतास की धरती से शंखनाद करने वाले हैं। यहां विकास की कई बड़ी परियोजना साकार होती दिखेंगी। कहा कि पीएम से उनकी पार्टी मांग करेगी कि रोहतास उद्योग समूह की रेलवे द्वारा खरीदी गई जमीन पर शीघ्र कारखाना निर्माण कार्य की शुरुआत की जाए। उन्होंने आह्वान किया कि हजारों की संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर पार्टी अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करें। बताया कि आगामी आठ जून को आरा के रमना मैदान में लोजपा आर का नव संकल्प सभा आयोजित किया गया है। जिसमें पार्टी प्रमुख केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के अलावा अरुण भारती, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडेय और सभी सांसदों सहित तमाम बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। जिलाध्यक्ष कमलेश राय ने कहा कि सभी की अहम भूमिका होगी कि दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे। बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का सपना पूरा होगा। कहा कि एनडीए के नेतृत्व और मोदी-चिराग सहित नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार अपने खोए अस्तित्व को सहेजने में लगी है और पुरानी गरिमा को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मौके पर प्रवक्ता कुमारी सोनम, नगर अध्यक्ष गोविंद कुमार आदि थे। फोटो नंबर - कैप्शन- पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता करते लोजपा आर के प्रदेश स्तरीय नेता। स्टेशन पर दिया गया प्लास्टिक छोड़ो प्रकृति से नाता जोड़ो का संदेश डेहरी, एक संवाददाता स्थानीय डेहरी रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार को संस्था अभिनव कला संगम व रेल प्रशासन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा पर कार्यक्रम किया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर राम विलास राम व मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक मृत्युंजय कुमार ने कहा कि डीडीयू मंडल में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान 22 मई से शुरू है, जो पांच जून तक जारी रहेगा। अभियान में प्लास्टिक छोड़ो प्रकृति से नाता जोड़ो का संदेश दिया गया। स्टेशन प्रबंधक जेके सिंह व अभिनव कला संगम अध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान की सफलता के लिए लोगों को प्लास्टिक मुक्त अभियान के साथ गैर प्लास्टिक इको फ्रेंडली कटलरी के उपयोग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। आमलोग अगर बाजारों में जाएं तो कपड़े का थैला लेकर जाएं। जब आदतें बन जाएगी तो प्लास्टिक मुक्त अभियान को हद तक सफलता मिल जाएगी। स्टेशन पर गीले व सूखे कचरे के लिए डस्टबिन उपलब्ध कराये गए। मौके पर सिमल सिंह, विनय मिश्रा,कौशलेंद्र कुशवाहा, शिवजी गुप्ता, संजय यादव, रवि तिवारी, सिमल सिंह, मनोज गुप्ता, संजय उर्फ नीलू, रेलकर्मी विश्वनाथ कुमार, अविनाश,आर्यन, चंद्रकांत कुमार, मनोज कुमार, संजय कुमार, सुमन कुमार, रवीन्द्र चौधरी, अवनीश कुमार, सिनोद कुमार आदि थे। फोटो नंबर- कैप्शन- प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान चलाते रेल कर्मी व अकस सदस्य दो पक्षों में मारपीट की प्राथमिकी, छह गिरफ्तार अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। प्रेमनगर दोमुहान लख पर घर में ओरियानी निकालने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में दोनों पक्ष से दो-दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व घटना में शामिल छह लोगों को धर दबोचा। वहीं जख्मी को ईलाज के लिए सीएचसी भेजा। एक पक्ष से दो व दूसरे पक्ष के चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रेमनगर दो मुहान लख निवासी सतेन्द्र डोम ने गफ्फार अंसारी को घर की ओरियानी अपने आंगन तरफ निकालने से मना किया। इस पर दोनों आपस में भिड़ गए। दोनों के परिजनों की बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्ष से दो-दो लोग जख्मी हुए हैं। एक पक्ष के सतेन्द्र डोम व नन्हक डोम व दूसरे पक्ष से आजाद राइन, अरबाज मंसूरी, गफ्फार अंसारी व मंजूर राइन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। घर की सेंधमारी कर चोरी नोखा, एक संवाददाता। धर्मपुरा थाना क्षेत्र के पड़वा गांव में किसान के घर सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर जेवर, नगदी समेत लाखों रुपये की सामग्री की चोरी कर ली। बताया जाता है कि चंद्रशेखर कुमार परिवार संग सोमवार रात खाना खाने के बाद छत पर सो रहे थे। सुबह छत से नीचे उतरे तो देखा कि कमरे का ताला तोड़ बक्सा समेत कई सामान गायब हैं। बताया कि घर के दरवाजा के बगल में सेंधमारी कर चोरों ने दरवाजा खोल दिया व अंदर प्रवेश कर गए। 55 हजार रुपये नगद, गहने सहित कई सामानों की चोरी कर ली। बाद में गांव के बधार में खाली बक्सा बरामद किया गया। किसान द्वारा अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। धर्मपुरा थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। बाजार से बाइक की चोरी संझौली। उदयपुर मोड़ स्थित टेम्पो स्टैंड से बाइक चोरी हो गई। अमैठी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि 22 मई को अपने भाई हितेश कुमार की बाइक से संझौली बाजार घरेलू सामान खरीदने आए थे। बाइक उदयपुर मोड़ स्थित टेम्पो स्टैंड के पास खड़ा किये थे। बाजार से लौटे तो बाइक गायब थी। मामले में सोमवार को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। 75 वर्षों में पहली बार बिक्रमगंज से पीएम देंगे बड़ी सौगात: राधामोहन कहा- पीएम ने उजड़े सुहागों का बदला पाकिस्तानी आतंकियों के खून से लिया वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक बिक्रमगंज, निज संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहली बार 30 मई को पीएम काराकाट विधानसभा क्षेत्र के बिक्रमगंज में एक महती जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह ने शहर के वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय धारूपुर सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक की। इसके पूर्व भाजपा नेता डॉ. मनीष रंजन के नेतृत्व में भारत माता की जयघोष और पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों के साथ मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया गया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से बारी-बारी से पीएम के आगमन के तैयारियों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने बिक्रमगंज के दुर्गाडीह में कार्यक्रम के भव्य तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को मुख्य तैयारियों के तहत विशेष टिप्स दिये। बताया 75 वर्षों में पहली बार पीएम का बिक्रमगंज में दौरा है। इस अवसर पर वे 48 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। रोहतास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे जो पटना समेत तीन जिलों से गुजरेगी की सौगात देंगे। कहा कि पहलगाम का ऑपरेशन सिन्दूर केवल एक सैन्य ऑपरेशन नहीं था, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत की असली परीक्षा और गौरव गाथा भी थी। जिसे आज पूरा विश्व देख रहा है। ऑपरेशन सिंदूर की योजना अत्यंत गोपनीयता और सटीकता के साथ बनाई गई थी। हमारी सेनाओं ने इस अभियान को दो मुख्य चरणों में विभाजित करते हुए पूरा किया। पहला रणनीतिक घेराबंदी और दूसरा था सर्जिकल स्ट्राइक। कहा ऑपरेशन का उद्देश्य था शत्रु के अंदर तक घुसकर, उसकी रणनीतिक क्षमताओं को ध्वस्त करना और उसे यह एहसास कराना कि अब भारत सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि पहले से तैयार रहता है। जो स्वदेशी हथियारों अर्जुन टैंक का उपयोग जिसकी अग्नि शक्ति और गतिशीलता ने दुश्मन की पराक्रम को चकनाचूर कर दिया। मौके पर प्रदेश महामंत्री डॉ. राजेश वर्मा, सिद्धार्थ शंभू, हिमांशु चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष नागेश्वर कुशवाहा, कौशल विद्यार्थी, अजय यादव, पूर्व विधायक रामेश्वर राज, शरदचंद संतोष, बलिराम मिश्रा, किरण प्रभाकर, अमरेंद्र मिश्रा, ललन चौरसिया, रामजी गुप्ता,नंदा पांडेय, राजू कुमार आदि थे। फोटो नंबर- कैप्शन-बिक्रमगंज में पूर्व केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते भाजपा नेता।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।