BJP Women Support Indian Army s Operation Sindoor Against Pakistan After Pahalgam Attack सीमा पर जवानों की सुरक्षा के लिए की पूजा-अर्चना, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsBJP Women Support Indian Army s Operation Sindoor Against Pakistan After Pahalgam Attack

सीमा पर जवानों की सुरक्षा के लिए की पूजा-अर्चना

(पेज चार)ध्यक्ष आरती गुप्ता ने बतायी कि पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा महिलाओं के सामने उनके पति की गोली मारकर

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामFri, 9 May 2025 06:33 PM
share Share
Follow Us on
सीमा पर जवानों की सुरक्षा के लिए की पूजा-अर्चना

डेहरी, एक संवाददाता। पहलगाम आतंकी हमले के बदले भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई को भाजपा महिला मोर्चा ने सराहा है। साथ ही प्रधानमंत्री व भारतीय सेना के प्रति आभार जताते हुए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर लगातार हो रही कार्रवाई पर खुशी जताई है। महिलाओं ने मिठाइयां बांट खुशियों का इजहार की। पार्टी की जिला उपाध्यक्ष आरती गुप्ता ने बतायी कि पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा महिलाओं के सामने उनके पति की गोली मारकर हत्या कर उनकी सुहाग व सिंदूर उजाड़ दिया गया था। अब भारतीय सेना चुन-चुन कर जवाब दे रही है।

उधर, महिलाओं ने सीमा पर डटे देश की सेना की सुरक्षा के लिए मंदिरों में पूजा-अर्चना की। माथे पर एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर जयघोष कर भारतीय सेना का हौसला बढ़ाया। मौके पर जिला मंत्री ममता देवी, सरिता देवी, गीता देवी, गुड़िया देवी, अनिता देवी, सुमन देवी, सुनीता देवी, संगीता देवी, प्रमिला देवी आदि थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।