Congress Welcomes New District President Amarendra Kumar Pandey in Sasaram कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को किया गया सम्मानित, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsCongress Welcomes New District President Amarendra Kumar Pandey in Sasaram

कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को किया गया सम्मानित

सासाराम में जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को इंदिरा गांधी आश्रम में स्वागत समारोह आयोजित किया। नए जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडेय का स्वागत किया गया और उन्होंने पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामSun, 13 April 2025 09:16 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को किया गया सम्मानित

सासाराम, एक संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को जिला कार्यालय इंदिरा गांधी आश्रम में स्वागत समारोह सह अभिनंदन कार्यक्रम किया गया। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडेय का स्वागत किया गया। इसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में सबसे पहले बीपी मंडल, कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव नारायण सिंह यादव सहित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश्वर कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में सासाराम संसदीय क्षेत्र के सांसद मनोज कुमार, करगहर विधायक संतोष मिश्रा, राधा प्रसाद सिंह, राजेश त्रिपाठी, मनीष कुमार चौबे, तौफीक अहमद मकरानी, विमलेश तिवारी, बख्शी जौहर अली, टुन्नू, कामेश्वर तिवारी, साधना रजक, श्वेता देवी, सरोज तिवारी, अजय गुप्ता, धनंजय कुमार मेहता, आलोक मेहता, यमुना शुक्ला, धनंजय सिंह, दीपक शुक्ला, राम नारायण राम, अली हुसैन, विजय पाठक, चंद्रमा पांडेय, सूर्यदेव राम, द्वारकाधीश दूबे आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।