Corruption Issues Dominated 20-Point Meeting in Chainari Concerns Raised by Members बीस सूत्री की बैठक में छाया रहा आंगनबाड़ी में भ्रष्टाचार का मुद्दा, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsCorruption Issues Dominated 20-Point Meeting in Chainari Concerns Raised by Members

बीस सूत्री की बैठक में छाया रहा आंगनबाड़ी में भ्रष्टाचार का मुद्दा

(पेज सात) में भ्रष्टाचार का मुद्दा छाया रहा। सदस्यों ने अधिकारियों के नहीं आने पर सवाल उठाये। बीडीओ ने कहा कि कई अधिकारी दो से तीन जगह

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामThu, 15 May 2025 06:47 PM
share Share
Follow Us on
 बीस सूत्री की बैठक में छाया रहा आंगनबाड़ी में भ्रष्टाचार का मुद्दा

चेनारी, एक संवाददाता। मनरेगा सभागार में गुरुवार को बीस सूत्री की बैठक में काफी गहमागहमी रही। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में भ्रष्टाचार का मुद्दा छाया रहा। सदस्यों ने अधिकारियों के नहीं आने पर सवाल उठाये। बीडीओ ने कहा कि कई अधिकारी दो से तीन जगह के प्रभार में हैं। जिस कारण बैठक में उपस्थित नहीं हुए। बीस सूत्री सदस्य कामेश्वर सिंह ने कहा कि अंचल कार्यालय में म्यूटेशन,परिमार्जन आदि कार्यों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उपाध्यक्ष मृत्युंजय शुक्ला ने कहा कि नगर पंचायत की मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या गंभीर हो गई है। वहीं अधिकारी मूकदर्शक बने रहते हैं।

प्रत्येक केंद्र पर आंगनबाड़ी सेविका से प्रतिमाह तीन हजार रुपये वसूली की भी शिकायत की। कहा प्रखंड में करोड़ों रुपये खर्च के बाद भी पेयजल संकट बरकरार है। कहा प्रखंड के सभी आवास सहायक भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। जिन पर नियंत्रण जरूरी है। कहा स्कूल में पढ़ाई व ट्यूशन एक ही समय में शिक्षक कराते हैं। इस पर रोक लगानी होगी। अक्षय कुमार सिंह कुशवाहा ने कहा कि मल्हीपुर विद्यालय के लिए एनओसी मिल गया है। सीओ द्वारा जमीन की नापी नहीं कराई जा रही है। विद्यालय में लगभग 1500 बच्चे दो शिफ्टों में पढ़ाई करते हैं। जल जीवन हरियाली की जांच की मांग की गई। कहा कि स्कूलों के सौंदर्यीकरण के नाम पर अनियमितता बरती गई। बीडीओ ने कहा कि शिकायतों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। अनुपस्थित अधिकारियों से उपस्थित नहीं होने का कारण पूछा जाएगा। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा व संचालन बीडीओ प्रियंका कुमारी ने की। मौके पर राजेंद्र तिवारी, रवीन्द्र चंद्रवंशी, भागवत जायसवाल, अशोक कुशवाहा, अक्षय पासवान, कामेश्वर कुशवाहा, हरेराम बिंद, रितू देवी आदि थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।