Dealers in Sanjhauli Go on Indefinite Strike Impacting Poor Families डीलरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल से राशन पर संकट, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsDealers in Sanjhauli Go on Indefinite Strike Impacting Poor Families

डीलरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल से राशन पर संकट

संझौली के डीलर एक मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। दुकानदारों की आठ सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल का असर गरीब परिवारों पर पड़ रहा है। राशन की कमी के कारण हजारों परिवारों को जरूरी अनाज नहीं मिल पा...

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामSun, 4 May 2025 10:08 PM
share Share
Follow Us on
डीलरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल से राशन पर संकट

संझौली। प्रखंड क्षेत्र के डीलर एक मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। दुकानदार आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। हड़ताल का सीधा असर गरीब व जरूरतमंद परिवारों पर पड़ रहा है, जो हर महीने सरकार द्वारा सब्सिडी पर मिलने वाले अनाज पर निर्भर हैं। हड़ताल के कारण संझौली समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों परिवारों को राशन नहीं मिल रहा है। गेहूं, चावल जैसी जरूरी चीजें न मिलने से गरीबों के घरों में चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। लोग रोज राशन दुकानों की चक्कर काट रहे हैं, लेकिन वहां ताले लटके हुए हैं। बिहार फेयर प्राइस डीलर्स एसोशिएशन लंबित आठ सूत्री मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रही है।

लेकिन, सरकारी स्तर पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। गरीब परिवारों की निगाहें अब सरकार की ओर टिकी हैं। यह उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द से जल्द कोई समाधान निकलेगा। उन्हें उनके हक का राशन मिलेगा। वहीं डीलरों की मानें तो बातचीत से सहमति नहीं बनती है तो हड़ताल और लंबी चल सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।