सेवानिवृत एसआई को दी विदाई
दिनारा थाना परिसर में रविवार को सेवानिवृत एसआई ददन राम को विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक बिक्रमगंज सर्किल ने उनके कार्यकाल की सराहना की। समारोह में अंगवस्त्र भेंट कर विदाई दी गई। अन्य...
Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामSun, 2 Feb 2025 07:08 PM

दिनारा। थाना परिसर में रविवार को समारोह आयोजित कर सेवानिवृत एसआई ददन राम को विदाई दी गई। पुलिस निरीक्षक बिक्रमगंज सर्किल शेर सिंह यादव व थानाध्यक्ष विनय कुमार ने उनके कार्यकाल को शानदार बताया। अंगवस्त्र भेंट कर विदाई दी गई। मौके पर भानस थानाध्यक्ष गुड़िया कुमारी, दिनारा के अपर थानाध्यक्ष पंकज कुमार, एसआई कौशल कुमार कौशिक, वंदना कुमारी,आशुतोष कुमार झा, सीताराम सिंह, भानस के एसआई संजय कुमार आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।