Woman Assaulted in Baranv Kala Village Jewelry Snatched महिला के साथ मारपीट कर गहने छीने, प्राथमिकी दर्ज, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsWoman Assaulted in Baranv Kala Village Jewelry Snatched

महिला के साथ मारपीट कर गहने छीने, प्राथमिकी दर्ज

अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। बताया कि बरांव कला निवासी अशोक कुमार साह की पत्नी सोनी देवी बुधवार को अपने घर में खाना पका रही थी

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामFri, 9 May 2025 06:31 PM
share Share
Follow Us on
महिला के साथ मारपीट कर गहने छीने, प्राथमिकी दर्ज

अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। बरांव कला गांव में घर में घुसकर महिला के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई। महिला के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे। तब आरोपितों ने उसकी सोना की झुमका व गले से मंगल सूत्र नोच लिए। प्रभारी थानाध्यक्ष दिलीप राम ने बताया कि बरांव कला निवासी अशोक कुमार साह की पत्नी सोनी देवी बुधवार को अपने घर में खाना पका रही थी। इस दौरान पड़ोसी अवधेश महतो, राजकुमार व भोला महतो किसी बात को लेकर गाली गलौज करते हुए महिला के साथ उलझ गए। मारपीट करते हुए कान से सोने की झुमका व गले से मंगल सूत्र नोच लिए।

बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।