Severe Heat Wave Hits Pakur Temperatures Soar Above 40 Degrees Celsius पाकुड़ में एक सप्ताह बाद तापमान 40 पार, गर्मी से लोग बेहाल, Pakur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsSevere Heat Wave Hits Pakur Temperatures Soar Above 40 Degrees Celsius

पाकुड़ में एक सप्ताह बाद तापमान 40 पार, गर्मी से लोग बेहाल

पाकुड़ में तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। शुक्रवार को गर्मी ने लोगों को परेशान किया, और शनिवार व रविवार को भीषण गर्मी की संभावना है। छात्र स्कूल से घर लौटते समय गर्मी का सामना कर रहे...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Sat, 10 May 2025 05:30 AM
share Share
Follow Us on
पाकुड़ में एक सप्ताह बाद तापमान 40 पार, गर्मी से लोग बेहाल

पाकुड़। प्रतिनिधि बीते दिनों में दिन के तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आ चुका है। शुक्रवार को उमस से ज्यादा गर्मी ने लोगों के पसीने निकाल दिया। मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो शनिवार व रविवार को गर्मी अपने पूरे शबाब पर रहेगी। इस दौरान दिन में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। दिन का पारा 40 डिग्री के पार हो जाने का अनुमान है। हालांकि सोमवार से गर्मी के तेवर में कुछ नरमी आने की संभवना है। बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं रात का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।

जिससे लोगों को दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का अहसान करना पड़ा। शुक्रवार की सुबह आठ बजे से ही गर्मी अपना तेवर दिखाना शुरू किया था। जो दिनभर इसका असर रहा। शुनिवार को अधितम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान से 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। स्कूल से घर जाने में छात्रों को हो रही परेशानी... छात्र सुबह स्कूल समय पर चले जाते हैं, जिस कारण गर्मी का अहसास नहीं होता है, जबकि दोपहर 12 बजे घर लौटने के दौरान छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी हुई। शुक्रवार को धनुषपूजा स्कूल से घर जाने के दौरान छात्राओं ने बर्फ का गोला खाते हुए जा रहे थे। छात्राओं ने बताया कि गर्मी बहुत है, बर्फ का गोला खाते हुए घर जाने के दौरान पैदल चलने से पसीना कम आती है। छात्राओं ने बतायी कि गर्मी को देखते हुए स्कूल बंद कर देना चाहिए। एक सप्ताह तक का संभावित तापमान दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान 10 मई 41 29 11 मई 39 28 12 मई 38 29 13 मई 39 28 14 मई 39 28 15 मई 36 27 16 मई 36 27

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।