अलग-अलग मामलों में 6 गिरफ्तार
बथनाहा पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर थाना क्षेत्र के विभिन्न मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में संतोष...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीFri, 23 May 2025 03:10 AM

बथनाहा। समकालीन अभियान तहत पुलिस द्वारा न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर थाना क्षेत्र के अलग-अलग मामलों के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कमलदह गांव से गोपाल प्रसाद के पुत्र संतोष प्रसाद व गोनौर ठाकुर के पुत्र योगेन्द्र ठाकुर को गिरफ्तार किया गया गया। मारपीट मामले के वारंटी भटुआडीह निवासी सुरेश महतो के पुत्र सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया। नशा में हंगामा करने के मामले में मझौलिया बाजार से सोनबरसा गांव के मुनचुन मंडल, महुआवा गांव निवासी राजा कुमार एवं बिट्टू को गिरफ्तार किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।