घर- घर जाकर एनडीए सरकार की उपलब्धियों को बताएं: मंगल
मैरवा में भाजपा का विधानसभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। त्रिपुरारी सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्होंने आगामी चुनावों के...

मैरवा, एक संवाददाता। नौतन मोड़ के समीप रामजानकी विवाह भवन में गुरुवार को विधानसभा स्तरीय भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। अध्यक्षता त्रिपुरारी सिंह उर्फ बंब जी ने की। शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी , पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और जीरादेई विधान सभा के संयोजक राजीव सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने सभी सक्रिय कार्यकर्ताओ को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि सीवान पश्चिमी संगठन को लेकर हमलोग कार्य कर रहे। यह जिला का अंतिम सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी संगठन के विस्तार एवं बूथ स्तर पर मजबूती को लेकर चर्चा करते हुए कहा है की देश सहित बिहार में एनडीए की सरकार में विकास काफी तेजी से बढ़ रहा है। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारियां दी गई। इन योजनाओं को घर- घर तक पहुंचाने की बात कही। वही राजीव कुमार उर्फ बिट्टू सिंह ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता सदैव राष्ट्रभक्ति लेकर समाज में काम करता है। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पार्टी को आगामी चुनावों में विजय दिलाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। संचालन सुधांशु शेखर ने किया। सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय, प्रदेश मंत्री नन्द प्रसाद चौहान, अध्यक्ष कापरेटिव बैंक मनोज कुमार सिंह, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, सरोज सिंह राणा, धर्मेन्द्र मिश्रा,राम पुकार चौहान,चंद्रप्रकाश तिवारी, सौमिल उपाध्याय, मनोज जैसवाल, राजकुमार बरनवाल, सुमंत बरनवाल, निशांत बरनवाल, संदीप तुरहा, बिट्टू सिंह मौर्या, प्रमोद सिंह, सुधीर दुबे , धर्मेंद्र मिश्रा सहित हजारो कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।