Violence Erupts at Wedding in Sitapur Over Dowry Demands सीतापुर--दहेज को लेकर हंगामा, नहीं हुए फेरे, छह गंभीर घायल, Sitapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsViolence Erupts at Wedding in Sitapur Over Dowry Demands

सीतापुर--दहेज को लेकर हंगामा, नहीं हुए फेरे, छह गंभीर घायल

Sitapur News - सीतापुर के सरैया माफी गांव में एक शादी समारोह में दहेज की मांग को लेकर लड़के और लड़की पक्ष में जमकर मारपीट हुई। इस झड़प में लड़की पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हुए, जिनमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुरFri, 18 April 2025 11:55 PM
share Share
Follow Us on
सीतापुर--दहेज को लेकर हंगामा, नहीं हुए फेरे, छह गंभीर घायल

सीतापुर, संवाददाता। बिसवां थाना क्षेत्र के सरैया माफी गांव में देर रात एक शादी समारोह में दहेज की मांग को लेकर लड़के और लड़की पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडों से हुई इस झड़प में लड़की पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बैठाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सरैया माफी गांव में एक शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बहेरवा गांव से बारात जब लड़की के दरवाजे पर पहुंची तो दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। लड़की पक्ष का आरोप है कि बाराती लगातार दहेज की अतिरिक्त मांग कर रहे थे, जिससे नाराज होकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई और बाराती मौके से भाग खड़े हुए। मारपीट में घायल हुए लोगों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। बारात पास के गांव शेखनपुरवा से आई थी। पीड़िता पक्ष के दीपक कुमार पुत्र स्व. चंद्रभाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इस हमले में उसकी चाची गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं उसकी बहन के सिर में ईंट लगने से गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि छेदा लाल, जो दूल्हे के पिता हैं, ने इस घटना की साजिश। घटना के चलते शादी की रस्में पूरी नहीं हो सकीं और बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई। कन्या पक्ष के दीपक कुमार एवं वर पक्ष के श्रीराम के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।