नीतीश के जातीय जनगणना मॉडल को पूरे देश ने अपनाया: चंद्रवंशी
सीवान के पूर्व सांसद चंद्रदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने जातीय जनगणना को समाज के लिए लाभदायक बताया। नीतीश कुमार की पहल से बिहार में हुई जातीय गणना के बाद केंद्र सरकार ने भी इसकी घोषणा की। भाजपा प्रवक्ता...

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जदयू के पूर्व सांसद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी न कहा है कि पूरे देश में जातीय जनगणना से हर समाज को वास्तविक लाभ मिलेगा। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल से बिहार में पिछले दिनों जो जातीय गणना हुई। इनकी पहल से आज देश में जागृति मिली और आज देश में जातीय जनगणना करने की घोषणा की गई है। सीवान परिसदन में शुकवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए चंद्रवंशी ने कहा कहा कि जातीय जन गणना का केन्द्र सरकार की ओर से लिया गया निर्णय स्वागत योग्य है। इसे लिए हम प्राानमंत्री नरेंद मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हैं।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आशित नाथ तिवारी ने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में 2011 में जातीय सर्वे के कराने के लिए करोड़ों की आम जनता की राशि खर्च की गई। लेकिन, इससे देश की जनता को कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ। यही नहीं इसमें कई गलतियां थीं। इसके चलते जातीय सर्वेक्षण को आम जनता के बीच सरकार नहीं रख सकी। आज जो जातीय जनगणना की घोषणा हुई है, उसका श्रेय लेने की होड़ लगी है। इसके बाद घटक दलों में लोजपा जिलाध्यक्ष महादेव पासवान, रालोम से स्मृति कुमुद ने अपनी बात रखी। दोनों नेताओं ने कहा कि हमारे नेता जातीय जनगणना के पक्ष में शुरू से ही थे। मौके पर सांसद विजयलक्ष्मी देवी, जदयू जिलाध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्वी रणजीत प्रसाद, पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, हेमनारायण साह, जदयू नेता अजय कुमार सिंह , जदयू प्रवक्ता सुनील कुमार, हरेंद्र कुशवाहा , मोहन प्रसाद राजभर, संजय कुमार सिंह, डॉ. प्रकाश कुशवाहा , संतोष कुंवर, शिबू शम्स सहित एनडीए के कई नेता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।