Post-Mortem of PoK Prisoner Yusuf Shah Conducted 72 Hours After Death तोता के ताल कब्रिस्तान में दफनाया पीओके बंदी, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsPost-Mortem of PoK Prisoner Yusuf Shah Conducted 72 Hours After Death

तोता के ताल कब्रिस्तान में दफनाया पीओके बंदी

Agra News - पाक अधिकृत कश्मीर के बंदी यूसुफ शाह का शव 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम किया गया। उनकी मौत मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। केंद्र सरकार के आदेश पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और फिर तोता के ताल...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSat, 3 May 2025 09:36 PM
share Share
Follow Us on
तोता के ताल कब्रिस्तान में दफनाया पीओके बंदी

पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के बंदी के शव का 72 घंटे बाद शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। केंद्र सरकार के आदेश पर प्रक्रिया पूरी कराई गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को तोता के ताल स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया। पुलिस अधिकारियों ने केंद्र सरकार, केंद्रीय गृह मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार एवं जम्मू कश्मीर प्रशासन को ईमेल भेज कर निर्देश मांगे थे। सेंट्रल जेल में बंद पीओके बंदी 75 वर्षीया यूसुफ शाह की मंगलवार की रात हाईअटैक से मौत हो गई थी। बंदी जुलाई 2022 में सेंट्रल जेल में निरुद्ध था। उसे जेल की विशेष बैरक में रखा गया था। उसका शव संरक्षित कर रखा गया था।

शनिवार को केंद्र सरकार से आदेश आने के बाद पीओके बंदी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद बंदी के शव को कब्रिस्तान में दफनाया गया। वहीं थाना प्रभारी जगदीशपुरा आनंदवीर सिंह के मुताबिक सरकार के आदेश के बाद बंदी के शव की पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी कराई गई। तोता के ताल स्थित क्रबिस्तान में उसे दफनाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।