गेंहू की फसल कटनी कर उत्पादन का किया गया आकलन
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।देशरत्न के परिवार के स्थापित हाईस्कूल में आज शिक्षकों की भारी कमी देशरत्न के परिवार के स्थापित हाईस्कूल में आज शिक्षकों की भारी कमी देशरत्न के परिवार के स्थापित हाईस्कूल...

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के बड़हरिया प्रखंड के कैलगढ़ उत्तर पंचायत के मलिक टोला गांव में जिला प्रशासन व कृषि विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में रबी गेहूं फसल कटनी का कार्य किया गया। इस दौरान डीएम मुकुल कुमार गुप्ता स्वयं अपने हाथों में हाशिया लेकर गेहूं की फसल की कटनी करते हुए रबी गेहूं फसल कटनी करा कर उत्पादन का आकलन किए। बहरहाल, किसान मुकेश कुमार के खेत में गेहूं फसल की कटनी 10 मीटर लंबा व 5 मीटर चौड़ा यानि 50 वर्ग मीटर क्षेत्र में कराई गई। फसल कटनी के बाद थ्रेशिंग की गयी, साथ ही थ्रेशिंग के बाद उसका वजन किया गया। बताया गया कि 50 वर्ग मीटर क्षेत्र में हरा दाना का उत्पादन 25.690 किलोग्राम हुआ है। इस प्रकार से उपज 51.38 क्विंटल पर हेक्टेयर हुआ। पांच से सात दिन बाद सूखा दाना का वजन किया जाएगा। बहरहाल, डीएम ने फसल कटनी के बाद किसान मुकेश कुमार के फार्म का निरीक्षण भी किया। उन्होंने फॉर्म में लगे सब्जी के पौधे को बारीकी से जांच की। डीएम ने कहा कि फसल कटनी करने के बाद एक सप्ताह के अंदर बाली से दाने निकालकर उसका वजन कर अन्न का सही उत्पादन का पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के किसान सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहे हैं। सरकार कृषि के क्षेत्र में जो कार्य कर रही है, उसका लाभ लेते हुए किसान आगे बढ़ रहे हैं और अपनी आर्थिक स्थिति सुधार रहे हैं। जिला कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि फसल कटनी से उत्पादन की जानकारी मिलेगी। इससे किसानों को हानि या मुनाफे के जानकारी हो जाएगी। फसल कटनी 10 मीटर लंबा व 5 मीटर चौड़ा खेत में कराते हुए थ्रेडिंग करने ने बाद 25 किलो 960 किलोग्राम अन्न प्राप्त किया गया। एक सप्ताह सुखाने के बाद अनाज की माप की जायेगी। मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी, अवर सांख्यिकी पदाधिकारी सीवान, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक व बड़हरिया प्रखंड के सभी कृषि समन्यवक, किसान सलाहकार, किसान शैलेन्द्र सिंह, हरे राम सिंह, बलिराम प्रसाद, उमेश प्रसाद, प्रिंस कुमार आदि उपस्थिति थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।