Enhanced Security Measures at Siwan Junction to Ensure Passenger Safety आतंकी हमले के बाद सीवान जंक्शन पर सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsEnhanced Security Measures at Siwan Junction to Ensure Passenger Safety

आतंकी हमले के बाद सीवान जंक्शन पर सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था

सीवान जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान अराजकतत्वों को पकड़ा गया और यात्रियों की सुरक्षा की जांच की गई। सीसीटीवी निगरानी से भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानThu, 24 April 2025 02:07 PM
share Share
Follow Us on
आतंकी हमले के बाद सीवान जंक्शन पर सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था

सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लगातार जांच अभियान चला रही है। इन जांच अभियान के दौरान अराजकतत्व पकड़े भी जा रहे हैं और इनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। बुधवार को भी जंक्शन के विभिन्न प्लेटफार्मों पर जीआरपी व आरपीएफ ने विशेष जांच अभियान चलायी। जांच अभियान को लेकर यात्रियों को राहत तो अराजक तत्वों में हड़कंप की स्थिति रही। जंक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की बोगियों में घुसकर यात्री सुरक्षा की जांच की गयी। इसके अलावे जंक्शन पर मौजूद एक-एक यात्रियों पर बारीकी से नजर रखी गयी। यात्रियों के साथ ही साथ इनके सामानों की भी जांच की गयी। हालांकि, इस दौरान किसी तरह की अराजक गतिविधि होने की जानकारी नहीं मिली। सीसीटीवी के जरिए भी की जा रही है जांच बताया गया कि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर जंक्शन परिसर के सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर जवानों को लगाया गया था। सभी अपने-अपने कार्यों व मिले दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करते पाए गए। वहीं, दूसरी तरफ जंक्शन के विभिन्न स्थलों पर लगाए गए सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है। बताया गया कि सीसीटीवी के जरिए भी कई बार अराजकतत्वों की पहचान की जा जाती है। सुरक्षा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग साबित हो रहा है। क्या कहते हैं पदाधिकारी जीआरपी के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार व आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सदैव सर्तक रहती है। इसके लिए सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर जवानों की तैनाती की जाती है। जरूरत पड़ने पर समय-समय पर विशेष जांच अभियान भी चलाया जाता है। कई बार चोर व अराजक तत्व भी पकड़े जाते हैं और इनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।