महिला संवाद में ग्रामीण महिलाओं ने सरकार के योजनाओं की सराहना
बड़हरिया में महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जीविका समूहों द्वारा पंचायत स्तर पर जागरूकता बढ़ाई जा रही है। कार्यक्रम में महिलाओं ने योजनाओं...

बड़हरिया, एक संवाददाता। सरकार के तमाम योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए महिला संवाद चलाया जा रहा है सरकार के दिशा निर्देश में एलईडी के माध्यम से सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी देकर खासतौर पर ग्रामीण महिलाओं को जागरूक कर वह अपनी आर्थिक स्थिति भी सुधार चुकी है। ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने के लिए जीविका समूह के तमाम संगठन भी पंचायतवार जागरूक कर रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत प्रखंड के भोपतपुर एवं रामपुर पंचायतों में धनुष जीविका महिला ग्राम संगठन और स्मृति जीविका महिला ग्राम संगठन में प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक नलिनी रंजन झा के देखरेख में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसका मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक करना। कार्यक्रम की शुरुआत जीविका दीदियां ने कार्यक्रम से वहा उपस्थित महिलाओं को द्वारा वहां उपस्थित ग्रामीण महिलाएं को स्वागत कर इसकी जानकारी दिया। जिसमें महिला सशक्तिकरण के लिए बिहार सरकार द्वारा योजनाएं तथा जीविका से संबंधित कार्यक्रम को वीडियो के माध्यम से दिखाया गया। इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं से लाभान्वित ग्रामीण महिलाओं के द्वारा अनुभव साझा किया गया। कविता देवी जो कन्या उत्थान योजना से लाभान्वित है उनके द्वारा अनुभव साझा किया गया। प्रभावती देवी द्वारा जो अपनी बच्ची को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के से उच्च शिक्षा दिलवाने में सफल हुई है। मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक रवि रंजन, सामुदायिक समन्वयक रंजीत कुमार श्रीवास्तव, विश्वंभर कुमार गुप्ता, जीविका दीदियां एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।