Heavy Rain Brings Relief from Heat in Hasanpura हसनपुरा में आंधी व गर्जन के साथ हुई बारिश, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsHeavy Rain Brings Relief from Heat in Hasanpura

हसनपुरा में आंधी व गर्जन के साथ हुई बारिश

हसनपुरा में शुक्रवार को तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। डेढ़ घंटे की बारिश ने फसलों को फायदा पहुंचाया और किसानों के चेहरे पर खुशी लायी। हालांकि, बिजली सप्लाई पूरी तरह से बाधित हो गई थी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 24 May 2025 02:06 PM
share Share
Follow Us on
हसनपुरा में आंधी व गर्जन के साथ हुई बारिश

हसनपुरा। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को तेज बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को तेज आंधी, गर्जन के साथ डेढ़ घंटे की बारिश हुई। जिससे आम, लीची जामुन के फलों को फायदा पहुंचा है। वहीं तेज बारिश से लोगों ने गर्मी से निजात पाई है। इस दौरान बिजली सप्लाई पूर्ण रूप से बाधित कर दी गई थी। वहीं क्षेत्र में हुई बारिश से हर कोई खुश दिखा। खासकर किसानों के चेहरे पर खुशी देखी गई। जिनके खेतों में खरीफ फसल की खेती के लिए कुछ हद तक बारिश हुई है। जहां खेतों की जोताई का कार्य किया जायेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।