दरौंदा में ठनका गिरने से एक और महिला मरी
दरौंदा के उस्ती गांव में ठनका गिरने से 50 वर्षीय लवलंगी देवी की मौत हो गई। महिला गेहूं का बोझा ढ़ोने गई थी, तभी ठनका के चपेट में आ गई। शाम तक घर नहीं पहुँची तो परिजनों ने खोजबीन की और शव चंवर में पाया।
Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानFri, 11 April 2025 04:01 PM

दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के उस्ती गांव में ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला उस्ती निवासी शिवजी महतो की 50 वर्षीय पत्नी लवलंगी देवी है। घटना के सम्बंध में ग्रामीणों ने बताया कि महिला गांव के ही चंवर में गेहूं का बोझा ढ़ोने गई थी। तभी ठनका के चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। जब शाम तक घर नहीं पहुँची। तब परिजन ढूंढने चंवर में गए। परिजनों ने देखा कि वह चंवर में मृत पड़ी थी। परिजन शव को उठाकर घर लाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।