Ambedkarites Protest Against Disrespect on Ambedkar Jayanti - Bhim March Held बखरी में अम्बेडकरवादियों ने निकाला भीम मार्च, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsAmbedkarites Protest Against Disrespect on Ambedkar Jayanti - Bhim March Held

बखरी में अम्बेडकरवादियों ने निकाला भीम मार्च

फुले अम्बेडकर विचार मंच द्वारा भीम मार्च निकाला गया। अम्बेडकर जयंती पर प्रशासन और सामंती ताकतों द्वारा अम्बेडकरवादियों के साथ दुर्व्यवहार का विरोध किया गया। मार्च बाबा साहेब के स्मारक पर माल्यार्पण से...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायMon, 21 April 2025 08:41 PM
share Share
Follow Us on
बखरी में अम्बेडकरवादियों ने निकाला भीम मार्च

बखरी, निज संवाददाता। फुले अम्बेडकर विचार मंच द्वारा यहां भीम मार्च निकाला गया। अम्बेडकर जयंती के दिन अनुमंडल प्रशासन एवं सामंती ताकतों द्वारा अम्बेडकरवादियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार एवं बाबा साहेब के प्रतीकों के अपमान के आरोप में निकाले मार्च की शुरुआत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों द्वारा अम्बेडकर चौक स्थित बाबा साहेब के स्मारक पर माल्यार्पण के साथ हुई। लोगों ने गाजे-बाजे के साथ मंच के अध्यक्ष कैलाश सदा, रविराज पासवान, राजा पासवान, लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान के संयुक्त नेतृत्व में मख्खाचक, रामपुर, पठनटोली, सलौना होते हुए अनुमंडल कार्यालय तक मार्च निकाला। अनुमंडल कार्यालय आने के पश्चात अम्बेडकरवादियों द्वारा धरना तथा प्रतिरोध सभा की गई। सभा की अध्यक्षता प्रदीप कुमार ने की। संचालन पूर्व मुखिया शिवनारायण राम ने किया। सभा में विधायक सूर्यकांत पासवान ने कहा कि अनुमंडल प्रशासन ने अम्बेडकरवादियों का अपमान किया है। एसडीपीओ द्वारा अम्बेडकरवादियों को ''शराबी'' कहना उनके सामंती सोच को उजागर करता है। यह अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर पूर्व विधान पार्षद उषा सहनी, विजय पासवान, कैलाश सदा, ओम प्रकाश बौध, दिलीप केसरी, भिखारी दास, शिव सहनी, अनिल अंजान, राजेन्द्र सहनी, धीरेंद्र कुमार, विकास कुमार, रामचरण अम्बेडकर, भूषण चौधरी, जय प्रकाश मंडल, भवेश पासवान, मो. नसीम, लक्ष्मी पासवान, संजय पासवान, पप्पू सहनी, विजय सहनी आदि ने विचार रखे। प्रदर्शन के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ से भेंट कर मांगपत्र सौंपा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।