Delhi BJP Launches Awareness Campaign on Waqf Reform Bill पांच मई तक वक्फ जनजागरण अभियान भाजपा चलाएगी, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi BJP Launches Awareness Campaign on Waqf Reform Bill

पांच मई तक वक्फ जनजागरण अभियान भाजपा चलाएगी

नई दिल्ली में, दिल्ली भाजपा वक्फ सुधार बिल पर जनजागरण अभियान चलाने जा रही है जो पांच मई तक चलेगा। अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दकी ने बताया कि इस अभियान से मुस्लिम समाज को वक्फ...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 21 April 2025 08:54 PM
share Share
Follow Us on
पांच मई तक वक्फ जनजागरण अभियान भाजपा चलाएगी

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा वक्फ सुधार बिल को लेकर जनजागरण अभियान चलाएगी। यह अभियान पांच मई तक चलेगा। पंत मार्ग स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पर सोमवार को अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दकी ने अभियान की रूपरेखा कार्यकर्ताओं को समझाई। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने मुस्लिम समाज को वक्फ संशोधन बिल से मिलने वाले लाभ के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 5 मई तक मंडल स्तर पर इस जन जागरण अभियान का आयोजन किया गया है। इसके जरिए दिल्ली में विपक्ष के लोगों द्वारा इस बिल को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम दूर होगा। सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसी भी हालत में वक्फ बोर्ड को कमजोर नहीं करना चाहती है, बल्कि इसे और मजबूत करना चाहती है। भाजपा सरकार वक्फ़ प्रॉपर्टियों को कब्जे से मुक्त करवाएगी और गरीब, पिछड़े मुस्लिमों को उनका हक दिलवाने का काम करेगी और इसी कारण इन प्रापर्टी चोरों पर नकेल कसने के लिए ही ये संशोधन बिल लाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।