Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsNational Lok Adalat Scheduled for May 10 Key Preparations and Roles of Mediators
लोक अदालत 10 को, डालसा सचिव ने मध्यस्थों के साथ बैठक की
रांची में 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने मध्यस्थों के साथ बैठक कर लोक अदालत में वादों के निस्तारण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने अधिक से...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 21 April 2025 08:43 PM

रांची। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को होगा। इसकी तैयारी को लेकर डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने सोमवार को मध्यस्थों के साथ डालसा सभागार में बैठक की। डालसा सचिव ने कहा कि लोक अदालत में वादों के निस्तारण में मध्यस्थों और अधिवक्ताओं की भूमिका अहम होती है। उन्होंने लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन की बात कही। साथ ही कई दिशा निर्देश दिए। बैठक में अधिवक्ता मध्यस्थ एलके गिरि, नीलम शेखर, ममता श्रीवास्तव, सेवा चक्रवर्ती, अमरेंद्र ओझा, प्रदीप कुमाक तिवारी समेत अन्य मध्यस्थ व विशेषज्ञ मध्यस्थ उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।