Possible Monkeypox Case Detected in Banakhta Patient Quarantined in Gorakhpur मैरवा के सीमावर्ती क्षेत्र में मंकी पाक्स के मरीज मिलने की आशंका, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsPossible Monkeypox Case Detected in Banakhta Patient Quarantined in Gorakhpur

मैरवा के सीमावर्ती क्षेत्र में मंकी पाक्स के मरीज मिलने की आशंका

मैरवा में बनकटा के पचरूखीया गांव में मंकी पाक्स का एक संभावित मरीज मिला है। 35 वर्षीय युवक, जो दुबई से लौटकर बीमार पड़ा था, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। उसके परिवार को क्वारंटाइन किया गया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 3 May 2025 05:46 PM
share Share
Follow Us on
 मैरवा के सीमावर्ती क्षेत्र में मंकी पाक्स के मरीज मिलने की आशंका

मैरवा, एक संवाददाता। सीमावर्ती बनकटा के पचरूखीया गांव में मंकी पाक्स का संभावित रोगी मिला है। मरीज गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती है। गांव में उसके परिजनों को क्वांरटाइन कर दिया है। बनकटा थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव का 35 वर्षीय युवक दुबई में नौकरी करता है। बीते 26 अप्रैल को वह दुबई से घर लौटा था। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने बुधवार की देर शाम को इलाज के लिए उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। बाद में गोरखपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार चार दिन पूर्व वह दुबई से लौटा था। दुबई में कुद दिन पूर्व उसे बुखार हुआ था।

शरीर में कई जगह चकते जैसे होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां प्रारंभिक उपचार के बाद स्वदेश लौट आया। स्वदेश आने के बाद स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी। युवक के घर आने के बाद ज्यादा तबीयत खराब होने पर वह देवरीया मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती हुआ था। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मंकीपॉक्स बीमारी से पीड़ित होने की आशंका जताई है। संभावित मरीज का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर उसके घर वालों को भी आइसोलेट कर दिया गया है। उनकी निगरानी की जा रही है। सीमावर्ती बनकटा के कई गांव के लोग ईलाज के साथ खरीदारी के जिए मैरवा आते है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर लोग इसको लेकर सहमे हुए है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।