अब गर्मी छुड़ाएगी लोगों का पसीना, तीन दिनों में 41 डिग्री पहुंचेगा तापमान
सीवान में गर्मी बढ़ रही है, जिससे लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान मंगलवार तक 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। पिछले सप्ताह की प्री मानसून से गेहूं की कटनी में रुकावट आई थी, लेकिन अब किसान फसल...

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में अब गर्मी लोगों का पसीना छुड़ाने वाली है। अब लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं। लेकिन तापमान में कोई गिरावट नहीं होगी। जबकि मंगलवार से तापमान 41 डिग्री तक तापमान पहुंचने की संभावना है। इसके बाद से तापमान में गिरावट की कोई स्थिति नहीं है। बल्कि तापमान दिनोंदिन बढ़ने की संभावना है। गौर करने वाल बात है कि पिछले एक सप्ताह से अधिक दिनों से जिले में प्री मानसून होने के चलते गेहूं की फसल तैयार होने के बावजूद कटनी और दौनी बाधित हो गई थी। लेकिन रविवार से मौसम में जैसे ही सुधार हुआ किसान खेत-खिलाहन से फसल को समेट कर आनाज अपने घर में लाने के लिए व्यस्त हो गए। इधर पहले ही दिन की गर्मी के चलते आमलोगों काफी परेशान रहे। चिकित्सकों द्वारा गर्मी बढ़ने के चलते लोगों को शरीर में पानी की कमी न हो। इसके लिए तरल पदार्थ का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।