Temperature Rise in Siwan Affects Agriculture and Daily Life जिले में कल की अपेक्षा आज कम एक डिग्री कम रहेगा तापमान, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsTemperature Rise in Siwan Affects Agriculture and Daily Life

जिले में कल की अपेक्षा आज कम एक डिग्री कम रहेगा तापमान

सीवान में रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोग घरों में दुबके रहे और खेती प्रभावित हुई। हालांकि राम नवमी के दौरान जुलूस में भीड़ देखने को मिली। मौसम विभाग ने सोमवार को...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानMon, 7 April 2025 07:51 PM
share Share
Follow Us on
जिले में कल की अपेक्षा आज कम एक डिग्री कम रहेगा तापमान

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में रविवार को पछुआ हवा का प्रकोप तो नहीं रहा पर तापमान बढ़ने से लोगों को परेशानी हुई। इसको लेकर अधिकतर लोग घरों में दुबके रहे। वहीं खेती किसान का कार्य भी प्रभावित रहा। हालांकि राम नवमी को लेकर विभिन्न जगहों पर जुलूस में लोगों की भीड़ दिखी। गौर करने वाली बात है कि रविवार को 39 डिग्री अधिकतम तापमान दिन में दर्ज किया गया था। हालांकि जिले में सबसे कम न्यूनतम तापमान रात में 12.9 डिग्री सेल्सियस जीरादेई में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरवाट होगी। वहीं आठ और नौ मार्च के आसपास पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। इसके कारण आठ और नौ मार्च को उत्तर पूर्व व दक्षिण पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। वहीं बारिश नहीं होगी तब भी कहीं-कहीं आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके चलते 36 डिग्री से 38 डिग्री के बीच अधिकतम तापमान रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार रबी की फसलें मुख्यतः ठंडे मौसम की फसलें होती हैं, जिसका समय अक्टूबर से मार्च तक होता है। गेहूं के लिए 24-26 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 10-12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान उपयुक्त होता है। बढ़े हुए तापमान से फसलों में जल्दी परिपक्वता होगी। इससे दाने का वजन और गुणवत्ता प्रभावित होगी। उत्पादन में 10-15% तक की कमी संभावित है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।