मैरवा के तितरा गांव में महिला की हत्या कर शव को फेंका
मैरवा के तीतरा हनुमानगंज टोला के समीप एक पुल के नीचे महिला का शव मिला है। शव पर चोट के कई निशान हैं और हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला की उम्र लगभग तीस वर्ष है और उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस...

मैरवा,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के तीतरा हनुमानगंज टोला के समीप शुक्रवार की सुबह एक पुल के नीचे महिला की हत्या कर फेंके गये शव को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुल के उपर खून के निशान पाये गये हैं। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला की उम्र लगभग तीस वर्ष के करीब है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया गया है। महिला का शव मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
गामीणों ने शव देखकर दी पुलिस को सूचना जानकारी के अनुसार, तितरा के मकरीयार जाने वाले रास्ते पर सोना नदी पर बने पुल के नीचे महिला का अर्द्धनग्न अवस्था में शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। महिला के गर्दन पर गहरे चोट के निशान थे। किसी धारदार हथियार से किया गया था। पूल के उपर खून के धब्बे मिले है जिससे महिला को मौके पर लाकर हत्या के बाद शव को पूल में फेंके जा सकता है। शव को लेकर ग्रामीण तरह तरह की चर्चा कर रहे है। महिला के आस पास के क्षेत्र के होने की संभावना स्थानीय लोग जता रहे है। शव की हालत देखकर लोग हत्या से पूर्व दुष्कर्म की आशंका भी जता रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि पुल के आस पास आबादी नहीं के बराबर है। इस कारण शाम के बाद लोगों का आना - जाना कम रहता है। देर शाम को असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इसीकारण, सूनसान जगह देखकर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। थानेदार का कहना है इस संबंध में थानाध्यक्ष भरत साह ने कहा कि शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत महिला के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। मामले की छानबीन चल रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।