रामगढ़ और सिसवन पंचायत मे महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन
सिसवन में जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों के तहत महिलाओं के आत्मनिर्भरता के अनुभव साझा किए गए।...

सिसवन। जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा प्रखंड के रामगढ़ व गंगापुर सिसवन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद में राज्य सरकार के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम से आत्मनिर्भर् होती महिलाओं के अनुभव से सभी रूबरू हुए। सभी महिलाओ व दीदियो ने अपनी मांग के बारे मे बताया। वीडियो के माध्यम से सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे बिभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। संवाद में महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखी। बिहार सरकार की ओर से महिला, छात्राओं और युवतियों के लिए किये गये कार्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यक्रम में प्रखंड परियोजना संदीप कुमार सिंह, प्रवीण कुमार,राजेश कुमार और कैडर सतीश कुमार, स्वेता कुमारी, मीना कुमारी, पूजा कुमारी, बिंदा सहित अन्य शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।