Woman shot dead in Ara of Bihar lovers body found hanging from fan Bihar: आरा में युवती की गोली मार हत्या, प्रेमी का पंखे से लटका मिला शव, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsWoman shot dead in Ara of Bihar lovers body found hanging from fan

Bihar: आरा में युवती की गोली मार हत्या, प्रेमी का पंखे से लटका मिला शव

भोजपुर में एक युवती की गोली मार हत्या कर दी गयी है। उसे गर्दन में गोली मारी गयी है। उसका शव शनिवार की सुबह तीयर थाना क्षेत्र के योगीबीर गांव के खलिहान में पुआल के टाल के बीच मिला। शव अर्धनग्न हालत...

Malay Ojha आरा जगदीशपुर। हिन्दुस्तान संवाददाता, Sat, 18 Jan 2020 11:02 PM
share Share
Follow Us on
Bihar: आरा में युवती की गोली मार हत्या, प्रेमी का पंखे से लटका मिला शव

भोजपुर में एक युवती की गोली मार हत्या कर दी गयी है। उसे गर्दन में गोली मारी गयी है। उसका शव शनिवार की सुबह तीयर थाना क्षेत्र के योगीबीर गांव के खलिहान में पुआल के टाल के बीच मिला। शव अर्धनग्न हालत में मिला। इससे दुष्कर्म की भी आशंका जतायी जा रही है। शव के पास से युवती के कपड़े व चप्पल बरामद की गयी है। पिस्टल का एक खोखा भी मिला है। 

युवती की हत्या के बाद उसके कथित प्रेमी का भी अपने घर में ही पंखे से शव लटका मिला है। वह तीयर थाना क्षेत्र के ही कमरियांव गांव का रहने वाला मुकेश कुमार है। वह बीएससी का छात्र बताया जा रहा है। उसके पिता रिटायर फौजी हैं। घटना के बाद से उनका लाइसेंसी पिस्टल भी गायब है। पुलिस ने छात्र का मोबाइल जब्त कर लिया है। वहीं मृत युवती बगल के एक गांव की रहने वाली है। वह इंटर की छात्रा बतायी जा रही है। दोनों के गांव और घटनास्थल अगल-बगल हैं। हालांकि हत्या व प्रेमी की मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रेमी ने खुदकुशी की है या फिर उसकी भी हत्या की गयी है, यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी व दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। हालांकि पुलिस की ओर से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की गयी है। एसपी सुशील कुमार व एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन भी मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से छानबीन की। वहीं एफएसएल जांच के लिए दोनों के कपड़े और घटनास्थल से मिले अन्य सभी सामानों को एकत्रित किया गया है। इधर, पहले युवती की हत्या व फिर एक छात्र की भी मौत हो जाने से पूरे इलाके में सनसनी मची रही। 

एसपी बोले-क्लू मिला, जल्द होगा खुलासा
घटनास्थल का जायजा लेने के बाद एसपी सुशील कुमार ने बताया कि परिजनों के संदिग्ध बयान से मामला संदेहास्पद लग रहा है। पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है। इस मामले में काफी क्लू मिले हैं। जल्द ही खुलासा कर लिया जायेगा। घटनास्थल से पिस्टल का एक खोखा मिला है। वहीं मृत युवक के घर का पिस्टल गायब है। इस आधार पर जांच की जा रही है। युवक का मोबाइल मिल गया है। उसकी जांच की जा रही है। इससे काफी क्लू मिलने की संभावना है।