सुपौल : दो लाख का जेवर लेकर फरार हो गया ठग
बसंतपुर के कोसी कॉलोनी में शुक्रवार को दो युवकों ने जेई की पत्नी गीता देवी से दो लाख के जेवरात ठग लिए। दोनों ने साबुन और सर्फ बेचने का बहाना बनाकर घर में प्रवेश किया और जेवर साफ करने के बहाने से गीता...

बसंतपुर, एक संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र के कोसी कॉलोनी स्थित आवास संख्या डी-4 में शुक्रवार दोपहर लगभग 12.30 बजे बाइक पर सवार दो युवक जेई की पत्नी से दो लाख के जेवरात ठग कर फरार हो गए। बताया जाता है कि जल संसाधन विभाग में जेई पर कार्यरत राजेश मंडल शुक्रवार को ड्यूटी पर गए थे। घर में पत्नी गीता देवी थी। दोपहर साढ़े 12 बजे बाइक सवार दो लोग जेई के घर पहुंच गए। उन्होंने साबुन और सर्फ बेचने की बात कही। बाद में जेवर को साफ करने की बात भी कही। गीता देवी का पायल साफ करने के बाद दोनों ने घर से अन्य जेवर लाने को कहा। घर का जेवर देने के बाद दोनों गीता देवी से जबरन कान का सोने का जेवर लेकर साफ करने लगे। इस दौरान दोनों ने गीता देवी को चाय बनाने को कहा। गीता देवी कुछ देर चाय बनाकर आई तो दोनों ने एक पुरिया देते हुए कहा कि सारा जेवर साफ हो गया है। इस पुरिया को एक घंटे के बाद खोलना है। इसके बाद दोनों वहां से चले गए। कुछ देर बाद जैसे ही गीता देवी ने पुरिया खोला तो उसमें छोटे-छोटे ईंट और पत्थर थे। थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल ने बताया कि घटना को लेकर सभी सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। जल्द ही चोरों का पता चल जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।