Women Empowerment Dialogue in Supaul Minister Engages with Local Women महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध, Supaul Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsWomen Empowerment Dialogue in Supaul Minister Engages with Local Women

महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

सुपौल के चौघारा पंचायत मैदान में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने महिलाओं से संवाद किया और उनके अनुभव साझा करने का अवसर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलSat, 17 May 2025 05:49 AM
share Share
Follow Us on
महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

सुपौल, वरीय संवाददाता। सदर प्रखंड के चौघारा पंचायत मैदान में शुक्रवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने महिलाओं से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देना, लाभान्वित महिलाओं के अनुभव साझा कराना तथा महिलाओं की आकांक्षाओं और सुझावों को सरकार तक पहुंचाना था। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिला संवाद जैसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की जरूरतों, समस्याओं, और अपेक्षाओं को सीधे सुनना और उन पर नीति-निर्माण की दिशा में कदम उठाना है।

कार्यक्रम में कई महिलाओं ने मंच से अपने अनुभव साझा किए। महिलाओं ने बताया कि कैसे उन्होंने बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जीविका समूहों के माध्यम से स्वरोजगार, वित्तीय सहायता, कौशल प्रशिक्षण, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं का लाभ लेकर अपने जीवन में बदलाव लाया है। उनकी कहानियां ना केवल प्रेरणादायक थीं, बल्कि यह भी दर्शाती हैं कि सशक्त महिला ही समृद्ध समाज की आधारशिला है। महिला संवाद कार्यक्रम में 300 से अधिक महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं से उनके क्षेत्र की 30 प्रमुख आकांक्षाओं को लिखित प्रपत्र के माध्यम से एकत्र किया गया। इन आकांक्षाओं में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, आजीविका, परिवहन, महिला सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था जैसे विविध मुद्दे शामिल थे। इन आकांक्षाओं का डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन एक विशेष ऐप के माध्यम से किया गया। जिससे भविष्य में इन सुझावों के आधार पर योजनाएं तैयार की जा सकें। कार्यक्रम का आयोजन समावेशी, संवादात्मक एवं सहभागी रहा, जिससे महिलाओं को अपने विचार साझा करने का खुला मंच मिला। जिला प्रशासन एवं जीविका टीम द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्थाएं उत्कृष्ट रहीं। मौके पर सांसद दिलेश्वर कामैत, विधायक राम विलास कामत, डीएम कौशल कुमार, उप विकास आयुक्त सुधीर कुमार, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक विजय कुमार सहनी आदि मौजूद थे। मंत्री को हरदी पूरब पंचायत के ग्रामीणों ने सौंपा मांग पत्र: सुपौल, एक संवाददाता। सदर प्रखंड के हरदी पूरब पंचायत के महादलित परिवार सहित लोरिक विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का प्रदेश संयोजक डॉ. अमन कुमार के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने भ्रष्टाचार एवं जन समस्याओं के निराकरण के लिए मांग पत्र समर्पित किया। मांग पत्र में कहा गया कि सदर प्रखंड हरदी पूरब पंचायत में सुपौल-सिंहेश्वर स्टेट हाईवे रोड के तिलावे पूल के पूरब भाग से ग्रामीण सड़क निकलकर वार्ड 8 एवं 7 के बीचो बीच होते हुए भागवत चौक गम्हरिया तक जाती है। सड़क सदर प्रखंड के हरदी पूरब पंचायत के चौघारा ग्राम में लगभग 4 किलोमीटर है। वहीं शंभू स्वर्णकार के घर से लेकर गम्हरिया सीमा तक रोड का निर्माण नहीं हुआ है। जिसके कारण दो दशक पूर्व बने सॉलिंग पर चलना जानलेवा साबित हो रहा है। जनहित में रोड का निर्माण होना अत्यंत आवश्यक है। यह सड़क चौघारा गांव का मुख्य सड़क है। हरदी पूरब पंचायत के वार्ड 1 के भरना मुसहरी एवं वार्ड 5 के महादलित टोला विगत 50 वर्षों से अधिक समय से बसा हुआ है। फिर भी आज तक सड़क से वंचित है। जिसके कारण बीमारी, प्रसव हालात में टोला से अस्पताल ले जाने के लिए 500 मीटर कंधे या खटिया पर मरीज को उठाके ले जाना पड़ता है। जान जोखिम में डालकर खासकर बरसात के समय में पैदल चलकर सड़क तक आने के लिए मजबूर है। बरसात के समय में बच्चों का पठन-पाठन पूर्णरूपेण बाधित रहता है। तकरीबन 300 से अधिक महादलित परिवार भूमिहीन है। मौके पर सुधीर यादव, कालानंद सादा, शंभू यादव, फुलेंद्र यादव, कृष्ण कुमार, मोहन सादा, जयप्रकाश यादव,चन्देश्वरी सादा, शशि मंडल,मनीष कुमार, निखिल कुमार, सुशीला देवी, छोटेलाल सादा, राधिया देवी, फूलमेन देवी सहित उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।