घर में अकेली थी लड़की, तभी आरोपी घुसा और... शादी का झांसे दे नाबालिग से बार-बार रेप किया
काम करने के दौरान आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की के साथ जान पहचान बढ़ाई। नाबालिग लड़की अपने घर में अकेली थी तब आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया। शादी की बात कहकर आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया

बिहार के किशनगंज में शादी का झांसा देकर पोठिया थाना क्षेत्र की नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामला सामने आया है। इस महापाप को पंचायत में निपटाने की कोशिश की गयी थी लेकिन बात नहीं बनी तो बात पुलिस तक पहुंच गई। महिला थाने में कांड की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। आरोपी के शादी करने से इंकार किये जाने के बाद नाबालिग लड़की कानून का सहारा ले रही है।
किशनगंज महिला थाने में पीड़िता के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बंगाल के इस्लामपुर थाना क्षेत्र निवासी आरोपी युवक राजमिस्त्री का काम करता है। काम करने के दौरान आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की के साथ जान पहचान बढ़ाई। 10 अगस्त को नाबालिग लड़की अपने घर में अकेली थी तब आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया। शादी की बात कहकर आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।
काफी दिनों बाद नाबालिग लड़की ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। मामले को लेकर 17 सितंबर को स्थानीय स्तर पर पंचायती भी की गई। कुछ दिनों बाद जब नाबालिग लड़की और उसके परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो उनसे दहेज स्वरूप रुपये की मांग की गई और गाली देकर भगा दिया गया। उसके बाद उन्हें कानून का सहारा लेना पड़ रहा है।
इधर आरोपी युवक दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी में है। इस वजह से पीड़िता परेशान हो गई है। लड़की और उसके पिता ने न्याय की गुहार लगाई है। परिवार वालों को यह चिंता भी सता रही है कि उनकी इतनी बदनामी हो गई है तो उनकी बेटी से शादी कौन करेगा। हालांकि पुलिस का कहना है कि कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी क्योंकि लड़की नाबालिग है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।