लहसुन के फायदे बॉडी को मिले.. तो डायटीशियन से जान लें इसे खाने का सही तरीका know correct way to eat garlic empty stomach to get maximum benefits for bad cholesterol high bp diabetes to immunity, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थknow correct way to eat garlic empty stomach to get maximum benefits for bad cholesterol high bp diabetes to immunity

लहसुन के फायदे बॉडी को मिले.. तो डायटीशियन से जान लें इसे खाने का सही तरीका

Correct way to eat garlic: लहसुन को दवा की तरह खा रहे और चाहते हैं कि डायबिटीज से लेकर हाई कोलेस्ट्रॉल में फायदा पहुंचे। तो डायटीशियन के बताए सही तरीके को जरूर जान लें। जिसकी मदद से लहसुन खाना आसान भी हो जाएगा।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानThu, 8 May 2025 01:41 PM
share Share
Follow Us on
लहसुन के फायदे बॉडी को मिले.. तो डायटीशियन से जान लें इसे खाने का सही तरीका

लहसुन खाने के कई सारे फायदे बताए गए हैं। लहसुन बॉडी में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की वजह से हो रहे सेल्स डैमेज को फिर से रिपेयर करने में मदद करता है। इंडियन कुकिंग में लहसुन का इस्तेमाल भी बहुत होता है। तड़के से लेकर ग्रेवी का स्वाद बढ़ाने के लिए लहसुन खूब डाला जाता है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि लहसुन में मौजूद एलिसिन कंपाउंड आपकी बॉडी में पहुंचे और पूरी तरह से फायदा पहुंचाए। तो इसे खाने का सही तरीका पता होना चाहिए। जिससे कि बीमारियों को दूर करने में मदद मिल सके।

इन बीमारियों में लहसुन खाना है फायदेमंद

लहसुन को रोजाना अगर खाया जाए तो कई बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है।

हाई बैड कोलेस्ट्रॉल

बैड कोलेस्ट्रॉल का हाई होना इन दिनों काफी सारे लोगों को परेशान कर रहा है। जिसकी वजह से हार्ट पर भी बैड इफेक्ट पड़ता है। रोजाना खाली पेट लहसुन खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम होने में मदद मिलती है।

पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ में सुधार

पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ को सुधारने में लहसुन मदद करता है। सेक्स ड्राइव बढ़ाने के साथ ही इनफर्टिलिटी की समस्या को कम करता है।

आर्थराइटिस में राहत

आर्थराइटिस के दर्द में राहत के लिए लहसुन बड़े काम का है। पुराने समय से लहसुन को जोड़ों के दर्द और सूजन में इस्तेमाल किया जाता रहा है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी लहसुन मदद करता है।

सर्दी-जुकाम में लहसुन मदद करता है। एंटी बैक्टीरिया प्रॉपर्टीज की वजह से शरीर को इंफेक्शन से बचाता है। साथ ही शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

मुंहासों से राहत

बार-बार ब्रेकआउट्स हो जाते हैं तो लहसुन खाने से ये समस्या कम हो सकती है।

कच्चा लहसुन खाने का सही तरीका

इंस्टाग्राम पेज न्यूट्रिशन चर्चा पर डायटीशियन ने बताया है कि लहसुन को मैक्सिमम बेनिफिट्स के लिए खाने के दो तरीके हो सकते हैं।

गार्लिक टी

लहसुन को छीलकर पानी में उबालकर पिया जा सकता है। इससे ये आसानी से बॉडी में अब्जार्ब होगा और फायदा पहुंचाएगा।

क्रश करके खाएं

वहीं दूसरा तरीका जो डायटीशियन ने बताया है कि काफी सारे लोग खाली पेट लहसुन की कलियों को पानी के साथ खाते हैं। लेकिन इसे पूरा खाने की बजाय क्रश करके खाएं। ऐसा करने से लहसुन के एलिसिन कंपाउंड पूरी तरह से एक्टीवेट हो जाएंगे और बॉडी को फायदा पहुंचेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।