रोज सूर्य देव को जल देने के होते हैं ये 5 बड़े फायदे, सेहत से जुड़ा है खास कनेक्शन Health Benefits of offering Jal to Surya Dev know its scientific significance, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थHealth Benefits of offering Jal to Surya Dev know its scientific significance

रोज सूर्य देव को जल देने के होते हैं ये 5 बड़े फायदे, सेहत से जुड़ा है खास कनेक्शन

हिंदू धर्म में सूर्य को जल चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके ना सिर्फ धार्मिक महत्व हैं बल्कि वैज्ञानिक रूप से भी ये काफी अच्छी आदत है। इससे सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानThu, 8 May 2025 12:30 PM
share Share
Follow Us on
रोज सूर्य देव को जल देने के होते हैं ये 5 बड़े फायदे, सेहत से जुड़ा है खास कनेक्शन

हमारी संस्कृति में ऐसी कई परंपराएं हैं, जो बरसों से चली आ रही हैं। इनके साथ शुरुआत से ही एक धार्मिक महत्व तो जोड़ा ही गया लेकिन समय के साथ जब इन्हें वैज्ञानिक दृष्टि से देखा गया, तो इनके पीछे का असली सार समझ आया। ऐसी ही एक प्राचीन परंपरा है, सूर्य को जल देने की। हिंदू धर्म में सूर्य को देवता समान माना गया है। सुबह उठकर स्नान करने के बाद, सूर्य देव को नमस्कार करना और उन्हें जल अर्पित करना; हमारी इसी परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। अब इसके सैकड़ों धार्मिक फायदे तो आपने सुन रख होंगे। आज हम इसके दूसरे पहलू यानी वैज्ञानिक फायदों को जानने की कोशिश करेंगे। तो चलिए जानते हैं, सूर्य को जल देने से जुड़े इन्हीं दिलचस्प कारणों के बारे में।

सुबह की धूप देती है विटामिन डी

सूर्य देव को जल देने का सबसे अच्छा समय होता है प्रातः काल का समय। अमूमन सुबह के 6 बजे से ले कर 8 बजे तक ही ज्यादातर लोग सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं। इस दौरान सूर्य की किरणें काफी जेंटल होती हैं, जिन्हें शरीरे के लिए 'अमृत' समान माना जाता है। वैज्ञानिक नजरिए से देखें तो इस समय की धूप से मिलने वाले विटामिन डी को हमारा शरीर बेहतर ढंग से एब्जॉर्ब कर पाता है। साथ ही, इनमें खतरनाक यूवी किरणें भी नहीं होती। शरीर को कुछ देर ये धूप मिलने से मेंटल और फिजिकल हेल्थ दोनों बेहतर होती हैं।

स्ट्रेस फ्री लाइफ के लिए है बेहतर प्रैक्टिस

आजकल लोगों में तनाव, ओवरथिंकिंग, एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसे मेंटल इश्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सिर्फ फिजिकल हेल्थ ही नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ का भी उतना ही ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए आप अपने रूटीन में रोजाना सूर्य देव को जल देने की आदत शामिल कर सकते हैं। जब आप मंत्रों के साथ, आँखें बंद कर, ध्यान करते हुए, सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं; तो एक तरह का मेडिटेशन हो जाता है। रोजाना इस प्रैक्टिस से दिन की शुरुआत करना आपको शांत और पॉजिटिव रखने में मदद करता है।

आंखों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है ये आदत

सुबह-सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाने की आदत आपकी आंखों के लिए भी बड़ी फायदेमंद हो सकती है। अब सूर्य की किरणों को सीधा देखना तो खतरनाक हो सकता है लेकिन जब आप जल चढ़ाते हुए जल की धारा के जरिए सूर्य को देखते हैं, तो उससे 7 तरह की किरणें हमारी आंखों तक पहुंचती हैं। ये आंखों की मसल्स को रिलैक्स करने और यहां तक कि आंखों की रोशनी को बेहतर करने में भी मदद करती हैं। कहते हैं कि जो लोग सुबह रोजाना सूर्य देव को जल देते हैं, उन्हें आंखों के रोग नहीं होते।

दिल की बीमारियों से बचाव करे

रोजाना सूर्य देव को जल चढ़ाना आपकी हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल जब आप सूर्य को जल चढ़ाते हैं, तो उस समय आपका सीना सूर्य की तरफ होता है। इस दौरान सूर्य की सौम्य किरणें सीधा सीने पर पड़ती हैं। इससे गंभीर दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है।

जीवन में आता है अनुशासन

जीवन में सफल होने के लिए अनुशासन यानी सेल्फ डिसिप्लिन होना बेहद जरूरी है। इसकी शुरुआत होती है आपके मॉर्निंग रूटीन से। ऐसे में आप रोजाना सुबह सूर्य देव को जल देने की आदत डाल सकते हैं। समय पर उठना, ग्रेटीट्यूड के साथ दिन की शुरुआत करना; आपको लाइफ में एक पॉजिटिव और प्रोडक्टिव नजरिया देने में मदद करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।