Byjus Delays Salaries Again Blames Few Misguided Foreign Investors check details बायजू कर्मचारियों की सैलरी पर संकट, लगातार दूसरे महीने करना होगा इंतजार, कंपनी ने दी ये दलील, Business Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Byjus Delays Salaries Again Blames Few Misguided Foreign Investors check details

बायजू कर्मचारियों की सैलरी पर संकट, लगातार दूसरे महीने करना होगा इंतजार, कंपनी ने दी ये दलील

  • संकट में फंसी शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि वेतन देने में एक बार फिर विलंब होगा। बायजू के मैनेजमेंट ने कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में इस स्थिति के लिए अंतरिम आदेश को जिम्मेदार ठहराया है।

Varsha Pathak नई दिल्ली, एजेंसी/लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 1 April 2024 11:10 PM
share Share
Follow Us on
बायजू कर्मचारियों की सैलरी पर संकट, लगातार दूसरे महीने करना होगा इंतजार, कंपनी ने दी ये दलील

संकट में फंसी शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि वेतन देने में एक बार फिर विलंब होगा। बायजू के मैनेजमेंट ने कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में इस स्थिति के लिए अंतरिम आदेश को जिम्मेदार ठहराया है। यह अतंरिम आदेश फरवरी के अंत में कुछ ‘गुमराह विदेशी निवेशकों’ ने प्राप्त किया। इसके तहत ‘सफल रहे राइट्स इश्यू’ के माध्यम से जुटाये गये धन के उपयोग को प्रतिबंधित किया गया है।

बायजू ने क्या कहा?

बायजू ने कर्मचारियों को यह आश्वासन भी दिया है कि वह कर्मचारियों को आठ अप्रैल तक वेतन वितरण के लिए काम कर रही है। कंपनी ने कहा, ‘‘हम आज आपको भारी मन से लेकिन उम्मीद और आश्वासन के संदेश के साथ यह लिख रहे हैं। हमें आपको यह बताते हुए दु:ख हो रहा है कि वेतन के वितरण में फिर से देरी होगी। बायजू में कुछ गुमराह विदेशी निवेशकों ने फरवरी में एक अंतरिम आदेश प्राप्त किया। इसमें सफल राइट्स इश्यू के माध्यम से जुटाए गए धन के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया गया है।’’

 

ये भी पढ़ें:डिफेंस कंपनी के पास ₹94000 करोड़ का ऑर्डर, अब नया ऑर्डर, रिकॉर्ड हाई पर शेयर
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर पर आज से ₹300 की छूट, करोड़ों लोगों को हुआ बड़ा फायदा

ई-मेल में कहा गया है, ‘‘चार विदेशी निवेशकों की इस गैर-जिम्मेदाराना कार्रवाई ने हमें प्रतिबंध हटने तक वेतन के वितरण को अस्थायी रूप से रोकने के लिए मजबूर किया है।’’ बायजू ने कहा कि उसे भारतीय न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है और वह अनुकूल परिणाम का उत्सुकता से इंतजार कर रही है। इससे वह राइट्स इश्यू के माध्यम से जुटाये गये धन का उपयोग करने और मौजूदा वित्तीय चुनौतियों को कम कर सकेगी।’’

कंपनी ने कहा कि वह इन परिस्थितियों के कारण उत्पन्न होने वाली निराशा को समझती है। बायजू ने कहा, ‘‘हालांकि, हम आपसे उम्मीद बनाये रखने और मजबूत बने रहने का आग्रह करते हैं। कंपनी ने हाल ही में चुनौतियों पर काबू पाया है। हमें पूरा विश्वास है कि एक साथ मिलकर, हम इस आखिरी बाधा को पार कर लेंगे। हमें भरोसा है कि न्याय की जीत होगी और वित्तीय बाधाओं का जल्द समाधान होगा।’’ मैनेजमेंट ने कर्मचारियों को कठिन समय के दौरान उनके धैर्य, समझ और निरंतर समर्पण के लिए धन्यवाद दिया है।

जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।