AISSEE 2025 date: nta all india sainik school exam date released exam pattern admit card AISSEE 2025 date: सैनिक स्कूल छठी, 9वीं प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित, मैथ्स अच्छा तो सीट पक्की, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़AISSEE 2025 date: nta all india sainik school exam date released exam pattern admit card

AISSEE 2025 date: सैनिक स्कूल छठी, 9वीं प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित, मैथ्स अच्छा तो सीट पक्की

  • सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन शनिवार 5 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। परीक्षाएं दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.30 बजे तक और दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तानTue, 4 Feb 2025 01:56 PM
share Share
Follow Us on
AISSEE 2025 date: सैनिक स्कूल छठी, 9वीं प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित, मैथ्स अच्छा तो सीट पक्की

सैनिक स्कूलों की कक्षा छह और 9वीं में दाखिले के लिए होने वाले प्रवेश परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। एंट्रेंस कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (एआईएसएसईई) की डेट का आधिकारिक नोटिस exams.nta.ac.in/aissee पर जारी किया है। इसके मुताबिक सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन शनिवार 5 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। परीक्षाएं दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.30 बजे तक और दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा ओएमआर शीट पर पेन और पेपर मोड में देश के 190 शहरों में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड कब आएंगे, इनकी तारीखें बाद में आएंगी।

एआईएसएसईई के जरिए देश भर के प्रमुख 33 सैनिक स्कूलों की कक्षा 6 व 9 में दाखिला होगा। इसके अलावा एआईएसएसईई 2025 शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए सभी नए सैनिक स्कूलों के लिए कक्षा 6 और अनुमोदित 17 नए सैनिक स्कूलों की कक्षा 9 में प्रवेश को कवर करता है, जिन्होंने 2022-23 से अपना शैक्षणिक सत्र शुरू किया है।

क्या है एग्जाम पैटर्न

सैनिक स्कूल कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा कुल 150 मिनट की होगी। कुल 125 प्रश्न होंगे। पेपर 300 अंक का होगा। लैंग्वेज में 50 अंक के 25 प्रश्न होंगे। हर सवाल 2 अंक का होगा। मैथ्स में 150 अंक के 50 प्रश्न होंगे। हर प्रश्न 3 अंक का होगा। इंटेलिजेंस में 50 अंक के 25 प्रश्न होंगे। हर सवाल 2 अंक के होंगे। जनरल नॉलेज में 50 अंक के 25 सवाल होंगे। हर सवाल 2 अंक के होंगे।

ये भी पढ़ें:AISSEE: परीक्षा में सफल होने के लिए चाहिए इतने पासिंग मार्क्स

सैनिक स्कूल कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा 180 मिनट की होगी। कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे। पेपर 400 नंबर का होगा। मैथ्स में 4-4 नंबर के 50 प्रश्न आएंगे। यानी 200 नंबर के प्रश्न मैथ्स से होंगे। इंटेलिजेंस, इंग्लिश, सामान्य विज्ञान और सामाजिक विज्ञान सभी में 50-50 अंक के 25-50 प्रश्न होंगे। इनमें हर सवाल दो अंक का होगा।

लेटेस्ट JAC 12th science, एजुकेशन न्यूज़ , JAC 12th commerce, अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|लेटेस्ट Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।